Shivbhojan Yojana Rules 2026: शिवभोजन योजना के नए नियम

Mayank Soni Published on October 5, 2026
Add as a preferred
source on Google
Shivbhojan Yojana Rules

महाराष्ट्र राज्य में गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए Shivbhojan Yojana को सक्रिय किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के विभिन्न शहरों में शिवभोजन योजना केंद्र चालू किए गए हैं जहां पर ऐसे लोगों के लिए बिल्कुल ही कम दामों में रोजाना ही भोजन करवाया जाता है।

ध्यान रखें – शिवभोजन योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित नियमों और समय का पालन करना जरूरी है। भोजन केंद्र पर जाने से पहले केंद्र के खुलने का समय और उपलब्ध भोजन की जानकारी जरूर जांच लें। योजना से जुड़ी किसी भी सुविधा का लाभ लेते समय सही जानकारी देना और केंद्र के नियमों का पालन करना आवश्यक है।

महाराष्ट्र शिवभोजन योजना रूल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र राज्य में शिवभोजन योजना लंबे समय से कार्य कर रही है जिसके अंतर्गत अब धीरे-धीरे राज्य में लगभग सभी अनिवार्य जगह पर इसके केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं। सरकार के द्वारा महाराष्ट्र शिवभोजन योजना में पारदर्शिता और समन्वय बनाए रखने के लिए कुछ विशेष नियमों को भी लागू किया गया है।

महाराष्ट्र राज्य सरकार की तरफ से शिवभोजन योजना के अंतर्गत इस वर्ष भी कुछ नए नियमों को शामिल किया गया है जिसकी जानकारी आपके लिए आवश्यक रूप से जान लेनी चाहिए ताकि आप इस योजना के बदलावो और कार्यान्वयन को समझ सके।

Shivbhojan Yojana 2026 की कुछ खास बातें

योजना का नामशिवभोजन योजना (Shivbhojan Yojana)
राज्यमहाराष्ट्र
भोजन की कीमत₹10 प्रति थाली
प्राथमिकतागरीब, वृद्ध, दिव्यांग, असहाय महिला और जरूरतमंद व्यक्ति
भोजन का स्थानकेंद्र पर
भोजन का समयसुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
थाली में भोजन2 रोटी, सब्जी, दाल और चावल
पार्सल सुविधानए नियमों के अनुसार बंद
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mahafood.gov.in/

महाराष्ट्र शिवभोजन योजना 2026 के नियम विवरण

महाराष्ट्र शिवभोजन योजना जो की सरकारी तौर पर विशेष नियमों के साथ कार्य कर रही है। इस वर्ष इस योजना में अन्य महत्वपूर्ण प्रणाली और नियमों को भी शामिल किया गया जिसकी जानकारी नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से जाने:

थाली की कीमत

महाराष्ट्र शिवभोजन योजना के अंतर्गत नए नियमों के अनुसार अब केवल व्यक्ति ₹10 उनके आधार पर खाने की थाली प्राप्त कर सकता है। हालांकि बाकी का खर्चा सरकार के द्वारा सब्सिडी के रूप में वहन किया जाता है जो शहरी क्षेत्र के लिए 40% तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए 25% तक है।

खाने का समय

सिर्फ भोजन योजना केंद्रों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए खाने का समय भी निर्धारित किया गया है। महाराष्ट्र राज्य के सभी भोजन केंद्र सुबह 11:00 से खोले जाएंगे। 11:00 से लेकर दोपहर 3:00 तक ही खुले रहेंगे तथा सभी के लिए इस विषय में आवेदन के दौरान भोजन करना होगा।

पार्सल सुविधा होगी बंद

योजना की शुरुआत में पार्सल सुविधा को भी एक्टिव किया गया था हालांकि नए नियमों के तहत पार्सल सुविधा को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। अब केवल केंद्र में प्रत्यक्ष रूप से आने वाले व्यक्तियों के लिए ही भोजन सुविधा उपलब्ध होगी।

सीसीटीवी अनिवार्य

शिवभोजन योजना केंद्र की गतिविधियों को जानने के लिए और निगरानी बनाए रखने हेतु सरकार के द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगवाना अनिवार्य किया गया है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए निषेध

ऐसे व्यक्ति जो किसी भी सरकारी सेवा में संलग्न है और वेतनमान प्राप्त करते हैं उन सभी के लिए शिवभोजन योजना के केंद्रों में भोजन करने की अनुमति नहीं दी गई है।

केंद्र में भोजन की सीमा

महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न शहरों में शुरू किए गए शिवभोजन योजना केंद्र के अंतर्गत एक शिफ्ट में अधिकतम 25 लोगों को बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा एक दिन में काम से कम 75 थालिया तथा अधिकतम 200 थालिया तक ही वितरित की जाएगी।

जरूरी सूचना – शिवभोजन केंद्र के संचालकों को तय नियमों के अनुसार भोजन वितरण और रिकॉर्ड रखना जरूरी है। केंद्र बंद रखने या व्यवस्था में बदलाव करने से पहले संबंधित विभाग को सूचना देना आवश्यक है। नियमों की अनदेखी होने पर कार्रवाई हो सकती है।

शिवभोजन योजना की थाली में मिलने वाले व्यंजन

महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा सिर्फ भोजन योजना के तहत लोगों के लिए पूर्ण रूप से पोषक तत्वों से भरपूर भोजन ही उपलब्ध करवाया जाता है। नए नियमों के अनुसार अब इस थाली में उनके लिए 2 रोटी, एक कटोरी सब्जी, एक कटोरी दाल, एक कटोरी चावल दिए जाएंगे। बता दे कि इस थाली का साप्ताहिक मेनू भी निश्चित किया गया है जिसके अंतर्गत यह भोजन बदलकर भी हो सकता है।

Shivbhojan Yojana केंद्र बंद रखने से जुड़े नियम

स्थितिनियम
केंद्र बंद करनापहले सूचना
सूचना का समय1 से 2 दिन पहले
बिना सूचना बंदकार्रवाई संभव
बार-बार उल्लंघनमान्यता रद्द हो सकती है

भोजन केंद्र बंद रखने से पहले देनी होगी सूचना

महाराष्ट्र शिवभोजन योजना के अंतर्गत विभिन्न शहरों में स्थापित किए गए भोजन केंद्र अगर किसी भी कारण बस किसी दिन बंद रहते हैं या फिर भोजन नहीं बनाया जाता है तो ऐसे में संचालक के लिए एक या दो दिन पहले से अनिवार्य तौर पर सूचना देनी होगी ताकि उसी हिसाब से आगे का प्रबंध किया जा सके।

ऐसे भोजन केंद्र जो बिना सूचना के बंद रहते हैं उन सभी के ऊपर कानूनी तौर पर विशेष कार्यवाही की जा सकती है इसके अलावा भोजन केंद्र की मान्यता को भी रद्द किया जा सकता है। इन्हीं सभी समस्याओं से बचने के लिए संचालक को सभी नियमों के आधार पर ही काम करना आवश्यक होगा।

महाराष्ट्र शिवभोजन योजना के नियमों की विशेषताएं

Maharashtra Shivbhojan Yojana के अंतर्गत संदर्भित किए गए नियमों की विशेषताएं इस प्रकार है:

पूर्ण रूप से पारदर्शित

महाराष्ट्र शिवभोजन योजना के अंतर्गत राज्य सरकार की तरफ से जो नए नियम लागू किए गए हैं वे सभी जन सामान्य लोगों के लिए काफी पारदर्शित और सुविधाजनक है।

डिजिटल और ट्रैकिंग सुविधा

योजना के नियमों के तहत थाली का वितरण केवल आधिकारिक मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाता है अर्थात संचालक के लिए भोजन वितरण करने से पहले आवेदक का नाम और लाइफ फोटो लेना अनिवार्य होता है जो कि इस योजना को सुरक्षित बनाता है।

जरूरतमंदों के लिए प्राथमिकता

ऐसे व्यक्ति (विकलांग, वृद्ध,असहाय महिलाएं, बच्चे) जो बिल्कुल ही गरीब है तथा अपने भोजन की व्यवस्था करने के लिए भी समर्थ नहीं है उन सभी व्यक्तियों के लिए अधिकांश रूप से प्राथमिकता दी जाती है।

सुलभ संचालन स्थान

महाराष्ट्र राज्य में शिवभोजन योजना के केंद्रों को अधिकांश तौर पर उन स्थानों पर संचालित किया गया है जहां पर श्रमिक, कामगार और जरूरतमंद व्यक्ति अधिक संख्या में आते हैं। ऐसे में आसानी के साथ इन भोजन केंद्रों पर बिल्कुल ही कम दामों में भोजन कर पाएंगे।

नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना

महाराष्ट्र राज्य सरकार की तरफ से शिवभोजन योजना के अंतर्गत नए नियमों को शामिल करते हुए विशेष चेतावनी दी गई है कि जो भी संचालक इन नियमों का उल्लंघन करते हैं या फिर नियमों के विपरीत काम करते हैं उन सभी के लिए प्रतिदिन ₹5000 तक का जुर्माना और कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है।

आधिकारिक तौर पर महाराष्ट्र से भी भोजन योजना के अंतर्गत जो केंद्र स्थापित किए गए हैं उन सभी के लिए FSSAI भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानव प्राधिकरण के अंतर्गत पंजीकृत होना अनिवार्य होगा। बताते चलें कि यह पंजीकरण भोजन केंद्र शुरू करने से पहले ही जरूरी होते हैं अन्यथा बाद में उनके लिए कानूनी समस्याए हो सकती है।

Shivbhojan Yojana 2026 आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन

संपर्क का माध्यमविवरण
आधिकारिक वेबसाइटमहाराष्ट्र खाद्य विभाग
शिवभोजन पोर्टलAePDS Maharashtra
हेल्पलाइन नंबर1800-22-4950
टोल-फ्री नंबर1967
हेल्पलाइन ईमेलhelpline.mhpds@gov.in
संबंधित विभागअन्न, नागरी पुरवठा व ग्राहक संरक्षण विभाग

Shivbhojan Yojana Rules से जुड़े सवाल – FAQs

शिवभोजन योजना में सीसीटीवी नियम किस प्रकार है?

योजना के अंतर्गत सभी केदो में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य होगा इसके अलावा सभी संचालकों के लिए 90 दिन तक के वीडियो फोटोस सुरक्षित रखने होंगे।

शिवभोजन केंद्र कितने बजे खुलते हैं?

भोजन केंद्र सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलते हैं।

क्या शिवभोजन केंद्रों पर सीसीटीवी जरूरी है?

हाँ, योजना के तहत भोजन केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था जरूरी है।

Leave a Comment