Ration Card eKYC 2026: घर बैठे Mobile से e-KYC कैसे करें, जानें Step by Step

Mayank Soni Published on November 5, 2026
Add as a preferred
source on Google
Ration Card eKYC

राशन कार्ड दस्तावेज को सुरक्षित और पारदर्शित बनाने के लिए खाद्यान्न सुरक्षा मंत्रालय की तरफ से सभी राशन कार्ड धारक व्यक्तियों से निरंतर ही यही अनुरोध किया जा रहा है कि वे सभी अपनी ईकेवाईसी प्रक्रिया को पूरा करवा ले। वर्ष 2026 में यह ई केवाईसी ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों प्रकार से कर सकते हैं।

सरकारी अनुरोध के आधार पर अब तक अधिकांश संख्या में राशन कार्ड धारक अपनी ईकेवाईसी करवा चुके हैं। सरकार की तरफ से स्पष्ट रूप से यह कहा गया है कि बिना ई केवाईसी वाले राशन कार्ड धारकों के लिए आगामी दिनों में काफी समस्या हो सकती है।

Quick Answer: राशन कार्ड eKYC 2026 में राशन कार्ड के सभी सदस्यों को अपना आधार कार्ड वेरिफाई करवाना होगा। इसके लिए आप घर बैठे Mera eKYC ऐप से या नजदीकी राशन दुकान पर जाकर eKYC करवा सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना स्टेटस जरूर चेक करें, ताकि पता चल सके कि eKYC सफल हुई है या नहीं।

राशन कार्ड ई केवाईसी क्यों जरूरी है

सभी राशन कार्ड धारकों की पात्रता को सुनिश्चित करने के लिए तथा उन्हें सभी प्रकार के संबंधित लाभों को आसानी से प्रदान करवाएं जाने हेतु केवाईसी प्रक्रिया काफी जरूरी है। जिन राशन कार्ड में केवाईसी कंप्लीट नहीं होती है उन सभी के राशन कार्ड निष्क्रिय करवाए जाएंगे तथा उनके लिए मिलने वाले सरकारी लाभ भी बंद हो सकते हैं। इन्हीं सभी समस्याओं से बचने के लिए सभी राशन कार्ड धारकों के लिए जल्द से जल्द केवाईसी करवा लेनी होगा।

Ration Card eKYC 2026 Overview

संबंधित विभागखाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग
लेख का नामराशन कार्ड ई केवाईसी
वर्ष2026
मुख्य उद्देश्यलाभार्थियों की पहचान का सत्यापन
जरूरी दस्तावेजआधार कार्ड
सत्यापन का तरीकाफिंगरप्रिंट, OTP या फेस ऑथेंटिकेशन
ऐप का नामMera eKYC ऐप
केवाईसी प्रक्रियाऑनलाइन और ऑफलाइन
हेल्पलाइन नंबर1967
आधिकारिक वेबसाइटhttps://nfsa.gov.in/

राशन कार्ड केवाईसी के लिए आवश्यक सामग्री

  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • खाद्यान्न पर्ची
  • बैंक पासबुक
  • समग्र आईडी
  • मोबाइल नंबर इत्यादि।

राशन कार्ड की केवाईसी करवाते समय रखें ये सावधानियां

  • ऑनलाइन केवल आधिकारिक पोर्टल या फिर आधिकारिक एप्लीकेशन के माध्यम से ही केवाईसी प्रक्रिया कंप्लीट करें।
  • इसके अलावा अगर ऑफलाइन केवाईसी करवाते हैं तो इसे पंचायत / राशन दुकान अधिकारियों की मौजूदगी में ही पूरा करवाए।
  • केवाईसी प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होने वाली ओटीपी और मैसेज किसी दूसरे के साथ शेयर ना करें।
  • केवाईसी प्रक्रिया बिल्कुल ही फ्री होती है इसके लिए कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।
  • अगर किसी भी कार्यालय में या फिर ऑनलाइन केवाईसी प्रक्रिया में कोई समस्या आती है तो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना होगा।

राशन कार्ड केवाईसी में कितना समय लगता है

जो भी राशन कार्ड धारक व्यक्ति ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से अपनी राशन कार्ड की केवाईसी करवाते हैं उन सभी की केवाईसी अपडेट होने में अधिकतम 24 घंटों तक का समय लग सकता है। 24 घंटे के भीतर केवाईसी स्टेटस सक्सेसफुल हो जाएगा इसके बाद आप राशन कार्ड के सभी लाभों के लिए पात्र होंगे।

राशन कार्ड के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

गरीबी रेखा के अंतर्गत आने वाले परिवार जो राशन कार्ड धारक है उनके लिए निम्न लाभ सुनिश्चित किए गए हैं-

मासिक खाद्यान्न

राशन कार्ड धारक परिवारों के लिए हर महीने नाम मात्र के शुल्क के आधार पर खाद्यान्न पदार्थ प्रदान करवाएं जाते हैं।

विशेष आरक्षण

राशन कार्ड धारक के परिवार के सभी सदस्यों के लिए सरकारी तौर पर विशेष आरक्षण की सुविधा भी मिलती है।

सरकारी योजनाओं का लाभ

सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ भी सभी राशन कार्ड धारक परिवारों के लिए दिया जाता है।

जरूरी बात: राशन कार्ड की eKYC पूरी होने के बाद उसका स्टेटस जरूर चेक करें। अगर स्टेटस में YES दिखाई देता है, तो आपकी eKYC सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। अगर स्टेटस में कोई समस्या दिखे, तो उसे ठीक कराने के लिए नजदीकी राशन दुकान या संबंधित खाद्य विभाग के कार्यालय में संपर्क करें।

राशन कार्ड ई केवाईसी ऑनलाइन कैसे करें?

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में मेरा ई केवाईसी और फेस आरडी एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लेना होगा।
  • अब एप्लीकेशन को ओपन करते हुए अपना राज्य और अन्य डिटेल सेलेक्ट करनी होगी।
  • इसके बाद आगे बढ़ते हुए आधा नंबर को दर्ज करें और जेनरेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुई ओटीपी को भरते हुए कैप्चा कोड भी दर्ज करना होगा।
  • लाभार्थी का विवरण दिखने पर फेस ई केवाईसी पर क्लिक करते हुए कैमरे को अनुमति दें।
  • इसके बाद पलक झपकते हुए फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा।
  • फेस स्कैन होती ही केवाईसी पूरी हो जाएगी जिसका प्रिंट भी अपने पास निकाल सकते हैं।

Some Important Links

Mera eKYC App DownloadClick Here
Official WebsiteClick Here
WhatsApp ChannelClick Here
Join InstagramClick Here

FAQs

ऑफलाइन राशन कार्ड केवाईसी किस प्रकार होती है?

राशन कार्ड की ऑफलाइन ई केवाईसी कोटेदार डीलर के माध्यम से बायोमेट्रिक तरीके से करवाई जाती है।

राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं के लिए टोल फ्री नंबर क्या है?

राशन कार्ड से संबंधित कोई भी समस्या होने पर आप टोल फ्री नंबर 14445 डायल कर सकते हैं।

राशन कार्ड की eKYC करवाना क्यों जरूरी है?

सरकार राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सदस्यों की पहचान करने और सही नागरिकों तक लाभ राशन पहुंचाने के लिए eKYC करवाती है।

राशन कार्ड ई केवाईसी करवाने के लिए कितनी फीस लगती है?

राशन कार्ड की eKYC प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त है इसके लिए राशन दुकानदार को कोई भी शुल्क देने की जरूरत नहीं है |

राशन कार्ड eKYC के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?

eKYC करवाने के लिए मुख्य रूप से आधार कार्ड और राशन कार्ड आवश्यकता पड़ती है |

1 thought on “Ration Card eKYC 2026: घर बैठे Mobile से e-KYC कैसे करें, जानें Step by Step”

Leave a Comment