प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा केंद्र स्तर पर चलाई गई विभिन्न योजना में से एक पीएम उज्जवला योजना भी है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक की महिलाओं के लिए चलाई गई है जिसके अंतर्गत विभिन्न पात्रताओं के आधार पर महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाते हैं।
पीएम उज्जवला योजना को देश में लागू हुए लगभग 10 वर्ष हो चुके हैं तथा यह योजना बिना रुके निरंतर ही अपना कार्य कर रही है और जो महिलाएं अभी भी इस योजना से वंचित है उनके लिए आवेदन के आधार पर लाभ दे रही है।
Quick Answer: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2026 के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाता है। इससे महिलाओं को लकड़ी और कोयले के धुएं में खाना नहीं बनाना पड़ता। सरकार की ओर से गैस चूल्हा और पहला सिलेंडर भी मुफ्त मिलता है। इसके अलावा, हर साल पहले 4 सिलेंडर भरवाने पर ₹300 प्रति सिलेंडर की सब्सिडी भी दी जाती है।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2026
पीएम उज्जवला योजना के तहत एलपीजी गैस कनेक्शन प्राप्त करने हेतु पात्र महिलाओं के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करना काफी जरूरी है जिसके बाद ही उनके लिए इस लाभ हेतु चयनित किया जाएगा। योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों प्रकार से व्यवस्थित की गई है तथा वे किसी भी माध्यम से आवेदन करके लाभ के दावेदार हो सकती है। आज हम यहां पर इस विशेष योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देने वाले हैं।
PM Ujjwala Yojana 2026 की मुख्य जानकारी
| विभाग का नाम | पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री उज्जवला योजना |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | होगा गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवार |
| गैस कनेक्शन शुल्क | निशुल्क |
| पात्रता | 18 वर्ष से अधिक आयु की महिला |
| रसोई गैस सब्सिडी | ₹300/- प्रति सिलेंडर |
| गैस कनेक्शन के प्रकार | भारत गैस , इंडेन गैस, और एचपी गैस |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmuy.gov.in/ |
पीएम उज्जवला योजना के लिए पात्रताएं
सरकार की तरफ से पीएम उज्जवला योजना को पारदर्शित बनाने के लिए विभिन्न पात्रता को भी लागू किया गया है जिसका पूरा विवरण नीचे क्रमवार उपलब्ध है-
- इस योजना में केवल भारतीय महिलाओं के लिए ही पात्र किया गया है अर्थात जो महिलाएं देश के किसी भी राज्य में निवास कर रही है वे आवेदन कर सकती है।
- आवेदक महिला के परिवार की स्थिति मध्यम वर्गीय या फिर निम्न स्तर की ही होनी चाहिए।
- महिला के नाम पर अभी तक पीएम उज्जवला योजना में नाथ आवेदन किया गया हो और न हीं उसके लिए लाभ मिला हो।
- जो महिलाएं 21 वर्ष की आयु से ऊपर है या फिर अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष तक केवल उन्हीं के लिए ही लाभ दिया जाएगा।
पीएम उज्जवला योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पहचान पत्र
- समग्र आईडी
- बैंक पासबुक
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर इत्यादि।
पीएम उज्जवला योजना 2026 के लिए आवेदन तिथि
जैसा कि आपको गया होगा कि पीएम उज्जवला योजना को देश के सभी राज्यों में संचालित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत अलग-अलग राज्यों तथा क्षेत्र में अलग-अलग आवेदन तिथियां को सक्रिय किया गया है। ऐसे में सभी आवेदक महिलाओं के लिए अपने क्षेत्र की आवेदन के अंतिम तिथि की जानकारी लेकर ही आवेदन करना होगा।
पीएम उज्जवला योजना के लाभ
महिला वर्ग के लिए पीएम उज्जवला योजना के लाभ काफी महत्वपूर्ण है जो नीचे क्रमवार दिए गए हैं।-
मुफ्त गैस सिलेंडर
इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए बिल्कुल ही फ्री में एलपीजी गैस के कनेक्शन प्रदान करवाएं जा रहे हैं जिससे उनके लिए खाना बनाने में काफी आसानी होगी।
सब्सिडी का लाभ
उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले गैस कनेक्शन पर सब्सिडी के नियम भी लागू किया गया है यानी अब उनके लिए गैस की निर्धारित कीमतों से सब्सिडी का पैसा वापस किया जाता है।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
यह लाभ केवल महिलाओं के नाम पर ही दिया जाता है जिससे महिला सशक्तिकरण को भी काफी बढ़ावा मिलता है।
पर्यावरण संरक्षण
एलपीजी गैस कनेक्शन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए भी काफी अच्छा योगदान हो पाया है।
उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन और सब्सिडी का कितना लाभ मिलेगा?
| जानकारी | निर्धारित राशि या लाभ |
|---|---|
| 14.2 किलो सिलेंडर के लिए सहायता | ₹2,050 |
| 5 किलो सिलेंडर के लिए सहायता | ₹1,300 |
| 14.2 किलो सिलेंडर की सिक्योरिटी | ₹1,700 |
| 5 किलो सिलेंडर की सिक्योरिटी | ₹950 |
| गैस रेगुलेटर शुल्क | ₹150 |
| गैस पाइप शुल्क | ₹100 |
| गैस पासबुक शुल्क | ₹25 |
| इंस्टॉलेशन शुल्क | ₹75 |
| शुरुआती मुफ्त लाभ | 1 सिलेंडर और 1 चूल्हा |
| प्रति सिलेंडर सब्सिडी | ₹300 |
पीएम उज्जवला योजना के लिए ऑनलाइन कैसे करें?
पीएम उज्ज्वला योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन पाने के लिए महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं। आवेदन का तरीका आसान है, जिसे नीचे दिए गए स्टेप्स से समझें।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से पीएम उज्जवला योजना में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

गैस कंपनी का चयन करें
आधिकारिक वेबसाइट पर आपके लिए जिस भी कंपनी के कनेक्शन के लिए अप्लाई करना है उसका चयन करें।

पंजीकरण करें
अब अगली ऑनलाइन विंडो खुलेगी यहां से आधार मोबाइल नंबर की मदद से ओटीपी वेरीफिकेशन करते हुए पंजीकरण कंप्लीट करना होगा।
फॉर्म भरे
पंजीकरण हो जाने के बाद लॉगिन करें और डायरेक्ट ऑनलाइन फॉर्म तक पहुंच कर इसमें पूरी जानकारी भरे।
दस्तावेज अपलोड करें
फॉर्म भर जाने के बाद महिला के सभी दस्तावेजों को एक-एक करके स्कैन करते हुए अपलोड करते जाना होगा।
सबमिट कर दें
अंत में सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देने के बाद योजना का ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जाएगा जिसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
पीएम उज्जवला योजना में ऑफलाइन आवेदन
- ऑफलाइन आवेदन हेतु अपने नजदीकी गैस एजेंसी कार्यालय में जाना होगा।
- यहां पर उज्ज्वला योजना की पात्रताओं की जांच करते हुए फॉर्म प्राप्त करे।
- फार्म में महिला की सभी अनिवार्य जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- इसके बाद फॉर्म में सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संगलित करें।
- अब सत्यापन के लिए फॉर्म को एजेंसी कर्मचारियों के पास जमा कर दें।
- आवेदक महिला के लिए अपने द्वारा दिए गए फॉर्म की रसीद प्राप्त करने भी जरूरी होगी।
ध्यान दें: पीएम उज्ज्वला योजना में आवेदन करने के बाद दस्तावेजों की जांच की जाती है। जांच पूरी होने पर लगभग 20 से 30 दिनों के भीतर नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क किया जाता है। इसके बाद महिला गैस एजेंसी पहुंचकर अपना गैस कनेक्शन प्राप्त कर सकती है।
आवेदन के बाद चेक करें स्टेटस
पीएम उज्जवला योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के बाद महिलाओं को अपनी सुविधा अनुसार एक बार स्टेटस चेक जरूर कर लेना होगा जिसके बाद उनके लिए पता चल सकेगा कि उनके द्वारा किया गया आवेदन सफल हुआ है या नहीं। योजना का ऑनलाइन स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही पूरा किया जा सकता है जिसके लिए केवल पंजीकरण क्रमांक तथा मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।
Some Important Links
| Ujjwala Yojana Online Registration | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| WhatsApp Channel | Click Here |
| Join Instagram | Click Here |
FAQs
पीएम उज्जवला योजना में कौन सी कंपनी के सिलेंडर दिए जाते हैं?
पीएम उज्जवला योजना के तहत एलपीजी के तीन कंपनी जैसे इण्डेन ,भारत तथा एचपी गैस कंपनी के सिलेंडर दिए जाते हैं।
पीएम उज्जवला योजना का उद्देश्य क्या है?
पीएम उज्जवला योजना का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा प्रसन करना तथा उनके लिए रसोई में खाना बनाने में होने वाली परेशानियों और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से छुटकारा देना है।
पीएम उज्जवला योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है?
वर्तमान में पीएम उज्जवला योजना के तहत महिलाओं के लिए ₹300 तक की सब्सिडी दी जाती है।






उना महेश चौधरी