PM Kisan Beneficiary List 2026: पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट, राज्यवार चेक करें

Mayank Soni Published on October 8, 2026
Add as a preferred
source on Google
PM Kisan Beneficiary List

PM Kisan Beneficiary List – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का जरूरी हिस्सा है। जिस किसान का नाम इस लिस्ट में नहीं होता, उसे अगली ₹2,000 की किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है। इस लेख में बेनिफिशियरी लिस्ट ऑनलाइन चेक करने का तरीका, पात्रता, Know Your Status, लिस्ट में नाम न होने पर क्या करें और हेल्पलाइन की जानकारी दी गई है।

PM Kisan Beneficiary List क्या है?

पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट उन किसानों की सूची है जो योजना के तहत पंजीकृत हैं और जिन्हें अगली किस्त का लाभ मिलना है। यह लिस्ट सरकार पात्रता की दोबारा जांच के बाद जारी करती है। जिन किसानों के नाम इस सूची में होते हैं, उन्हीं को आगामी किस्त का पैसा भेजा जाता है।

यह लिस्ट देश के सभी राज्यों के किसानों के लिए जारी की जाती है। अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर जल्द से जल्द अपना नाम चेक कर लेना चाहिए।

महत्वपूर्ण जानकारी – किस्त जारी होने से पहले सरकार लाभार्थी सूची अपडेट करती है। सिर्फ लिस्ट में नाम देखना काफी नहीं है, किसान को eKYC, आधार लिंकिंग, बैंक खाते और भूमि सत्यापन की स्थिति भी जांच लेनी चाहिए। किसी जानकारी में गलती होने पर किस्त अटक सकती है, इसलिए समय रहते रिकॉर्ड सही करवा लें।

PM Kisan Yojana 2026 की संक्षिप्त जानकारी

योजना का नामप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana)
शुरुआत2018
लाभार्थीपात्र भूमिधारक किसान परिवार
आगामी किस्त24वीं किस्त
वार्षिक सहायता₹6,000
किस्तों की संख्या3 किस्तें
लाभार्थी सूचीराज्य और गांव के अनुसार
भुगतान का तरीकाDBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में
आधिकारिक पोर्टलhttps://pmkisan.gov.in/

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्रता

लिस्ट में नाम आने के लिए किसान को नीचे दी गई शर्तें पूरी करनी होती हैं:

  • किसान भारत का मूल निवासी हो और उसके नाम पर खेती योग्य भूमि हो।
  • पीएम किसान eKYC पूरी होना जरूरी है। eKYC न होने पर योजना का लाभ रुक सकता है।
  • पंजीकृत बैंक खाता आधार से लिंक हो और मोबाइल नंबर भी अपडेट हो।
  • किसान की जमीन का रिकॉर्ड पोर्टल पर सत्यापित होना चाहिए।

इन्हें नहीं मिलता लाभ: आयकर देने वाले, सरकारी नौकरी वाले या रिटायर्ड बड़े अधिकारी और डॉक्टर, इंजीनियर, वकील जैसे पेशेवर आमतौर पर पात्र नहीं होते।

पीएम किसान योजना में किसानों के लिए चेतावनी

सरकार ने सभी पंजीकृत किसानों को साफ चेतावनी दी है कि वे अपनी eKYC पूरी करें और बैंक खाते में आधार व मोबाइल नंबर लिंक करवाएं। eKYC आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आसानी से की जा सकती है।

जिन किसानों की eKYC अधूरी है या बैंक खाते में कोई समस्या है, उनके नाम लिस्ट में शामिल नहीं किए जाएंगे और उन्हें किस्त मिलने में दिक्कत आ सकती है। इसकी जिम्मेदारी किसान की खुद की होगी।

PM Kisan eKYC Update कैसे करें?

eKYC पूरी न हो तो लिस्ट में नाम होने के बाद भी किस्त अटक सकती है। इसे आप इन तरीकों से करवा सकते हैं:

तरीकाकहां करेंजरूरी चीज
OTP eKYCpmkisan.gov.in / PM Kisan ऐपआधार से लिंक मोबाइल
बायोमेट्रिक eKYCनजदीकी CSC केंद्रआधार कार्ड, फिंगरप्रिंट
Face AuthenticationPM Kisan ऐप + Aadhaar Face RD ऐपस्मार्टफोन कैमरा
eKYC स्टेटस चेकpmkisan.gov.in (Know Your Status)रजिस्ट्रेशन नंबर, OTP

पीएम किसान 24वीं किस्त की जानकारी

लिस्ट में जिन किसानों के नाम हैं, उन्हें कुछ ही दिनों में 24वीं किस्त के तहत ₹2,000 मिल सकते हैं। अनुमान है कि किस्त अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक जारी हो सकती है। हालांकि अभी तक सरकार ने इसकी कोई आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है। सही तारीख के लिए pmkisan.gov.in देखते रहें।

PM Kisan Beneficiary List कैसे चेक करें? (Step by Step)

बेनिफिशियरी लिस्ट देखने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। बस मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट चालू होना चाहिए, फिर ये स्टेप्स फॉलो करें:

  • आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलें और pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको Farmers Corner नाम का सेक्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • यहां Beneficiary List का लिंक मिलेगा, उसे खोल लें।
  • अब अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव एक के बाद एक चुनते जाएं।
  • सब कुछ चुनने के बाद Get Report बटन दबा दें।
  • कुछ ही सेकंड में आपके गांव की पूरी लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी। उसमें अपना नाम ढूंढ लें।

PM Kisan Yojana में अपनी स्थिति (Know Your Status) कैसे चेक करें? (Online Process)

लिस्ट देखने के बाद अपना स्टेटस भी जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की दुविधा न रहे:

  • सबसे पहले अपनी डिवाइस में इंटरनेट खोलें और pmkisan.gov.in टाइप करके पोर्टल पर पहुंचें।
  • यहां Farmers Corner में आपको Know Your Status का ऑप्शन मिलेगा, उसे चुनें।
  • अब अपना Registration Number लिखें और नीचे दिखाया गया कैप्चा कोड भर दें।
  • इसके बाद Get OTP दबाएं। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे बॉक्स में डाल दें।
  • OTP सही होते ही Get Data पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने eKYC, आधार सीडिंग, बैंक खाते और किस्त की पूरी जानकारी खुल जाएगी।

अगर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो पोर्टल पर दिए गए “Know your registration number” विकल्प से अपना नंबर निकाल सकते हैं।

लिस्ट में नाम न हो या स्टेटस में समस्या दिखे तो क्या करें?

समस्याकारणसमाधान
लिस्ट में नाम नहींeKYC अधूरीeKYC पूरी करें
किस्त अटकीआधार-बैंक लिंक नहींआधार सीडिंग/DBT सक्रिय करवाएं
Land Seeding Pendingभूमि रिकॉर्ड सत्यापित नहींपटवारी/राजस्व कार्यालय से संपर्क करें
नाम या खाता नंबर गलतपंजीकरण में गलतीEdit Aadhaar Details से सुधारें
OTP नहीं आ रहामोबाइल आधार से लिंक नहींCSC पर बायोमेट्रिक या Face Authentication करें

पीएम किसान योजना हेल्पलाइन नंबर

जिन किसानों के नाम लिस्ट से हट गए हैं या जिन्हें किसी अन्य तरह की समस्या आ रही है, वे इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • 155261
  • 1800-115-526 (टोल-फ्री)

इसके अलावा आधिकारिक ईमेल या स्थानीय CSC केंद्र से भी मदद ली जा सकती है।

PM Kisan Beneficiary List 2026 को लेकर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs

क्या पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम होना जरूरी है?

हां, आमतौर पर लिस्ट में नाम और पात्रता सही होने पर ही किस्त का लाभ मिलता है।

क्या पीएम किसान की जानकारी मोबाइल ऐप में भी देख सकते हैं?

हां, PM Kisan ऐप में भी आप अपना स्टेटस और लाभार्थी जानकारी देख सकते हैं।

लाभार्थी सूची में नाम आने के बाद राशि कब मिलती है?

नाम सूची में होने के साथ सभी जरूरी सत्यापन पूरे होने पर निर्धारित किस्त के अनुसार राशि बैंक खाते में भेजी जाती है।

क्या प्रधानमंत्री किसान लाभार्थी सूची निशुल्क देखी जा सकती है?

हां, आधिकारिक वेबसाइट पर लाभार्थी सूची देखने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता।

2 thoughts on “PM Kisan Beneficiary List 2026: पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट, राज्यवार चेक करें”

Leave a Comment