PM Awas Yojana Gramin List 2026: नई लिस्ट हुई जारी, अपना नाम चेक करें

Mayank Soni Published on October 7, 2026
Add as a preferred
source on Google
PM Awas Yojana Gramin List 2026

केंद्र सरकार के द्वारा पीएम आवास योजना के लक्ष्य को पूरा करने के लिए वर्ष 2026 में भी आवेदन प्रक्रिया सक्रिय करवाई गई है जिसके अंतर्गत शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी संख्या में पात्र परिवारों ने अपने आवेदन किए हैं और अपनी स्थिति जानने के लिए इच्छुक है।

पीएम आवास योजना की लिस्ट को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार से जारी करवाया जाता है ताकि आवेदक अपनी सुविधा अनुसार लिस्ट में पूरा विवरण जान सके। ऑफलाइन यह लिस्ट संबंधित कार्यालयो में उपलब्ध है इसके अलावा ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे लिस्ट में अपना नाम चेक किया जा सकता है।

PM Awas Yojana Gramin List 2026

सरकार की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आवास की सुविधा प्राप्त करने के लिए आवेदन करने वाले ऐसे ही व्यक्ति जिनके आवेदन स्वीकृत किए गए हैं तथा आवास हेतु चयन किया गया है उन सभी के नाम को पीएम आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट के अंतर्गत जारी कर दिया गया है।

बताते चले कि ग्रामीण क्षेत्र के जिन भी व्यक्तियों के नाम पीएम आवास योजना की जारी हुई ग्रामीण लिस्ट में शामिल होते हैं उन सभी के लिए अब शीघ्र ही आवास योजना के अंतर्गत मकान निर्माण हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाने वाली है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की नई सूची जारी कर दी गई है। लाभार्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर अपना नाम आसानी से देख सकते हैं। सूची देखने के लिए आपके पास अपना पंजीकरण नंबर या राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत की जानकारी होनी चाहिए।

पीएम आवास योजना आवास योजना में ग्रामीणों की पात्रता मापदंड

पीएम आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए निम्न पात्रता मापदंडों के आधार पर लाभ हेतु चयनित किया जाता है।-

नागरिकता –

ऐसे व्यक्ति जो देश के किसी भी राज्य के भारतीय मूल निवासी नागरिक है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू से निवास कर रहे हैं उन सभी के लिए आवास योजना के तहत सिलेक्ट किया जाता है।

आर्थिक स्थिति –

आवेदक व्यक्ति की परिवार की स्थिति गरीबी रेखा या फिर उससे नीचे के ही अंतर्गत आती हो तथा वार्षिक आय भी सीमित होनी चाहिए।

लाभ की स्थिति –

आवास योजना की शुरुआत से लेकर अभी तक आवेदक के नाम पर लाभ न मिला हो जाता है पहली बार का आवेदन होना चाहिए।

पारिवारिक मुखिया –

आवास योजना के सरकारी नियम अनुसार जो व्यक्ति परिवार का मुखिया है तथा आयु 18 वर्ष से ऊपर की है केवल उनके नाम पर ही लाभ दिया जाता है।

अन्य शर्तें –

आयकर दाता परिवार या फिर किसी भी सरकारी नौकरी में संलग्न सदस्य वाले परिवारों के लिए आवास योजना पूर्ण रूप से निषेध है।

पीएम आवास योजना में ग्रामीणों के लिए सहायता

वर्ष 2016 से निरंतर रूप से चलाई जा रही पीएम आवास योजना के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अलग-अलग प्रकार से मकान निर्माण हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। वर्तमान में ग्रामीण परिवारों के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए तक की सहायता का प्रावधान है। इसके अलावा उनके लिए ₹30000 तक अलग से मजदूरी के रूप में दिए जाते हैं।

यह वित्तीय सहायता ग्रामीण आवेदक के डायरेक्टर ही खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है जो लगभग चार किस्तों में होती है जिसका विवरण इस प्रकार है।-

किस्तराशि
पहली किस्त₹25,000
दूसरी किस्त₹40,000
तीसरी किस्त₹40,000
चौथी किस्त₹15,000
कुल₹1,20,000

मजदूरी का पैसा – आवास योजना के अंतर्गत मजदूरी का पैसा मास्टर के रूप में आवेदन के खाते में डाला जाता है जिसके लिए ग्राम पंचायत की मंजूरी आवश्यक होती है।

पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट की विशेषताएं

पीएम आवास योजना के अंतर्गत जारी करवाई जाने वाली ग्रामीण लिस्ट की विशेषताएं नीचे दी गई है।-

ऑनलाइन एवं ऑफलाइन जारी-

पीएम आवास योजना की ग्रामीण बेनिफिशियरी लिस्ट को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार से जारी करवाया जाता है जिसके तहत आवेदक किसी भी माध्यम से आसानी के साथ अपने नाम की स्थिति देख सकते हैं।

ग्राम पंचायत बार व्यवस्थित –

यह बेनिफिशियरी लिस्ट ग्राम पंचायत बार व्यवस्थित होती है जिसके अंतर्गत आवेदक अपनी ही ग्राम पंचायत की लिस्ट से अपने गांव के सभी लाभार्थियों का नाम चेक कर सकते हैं।

स्पष्ट विवरण –

आवास योजना की ग्रामीण बेनिफिशियरी लिस्ट में आवेदन के नाम की स्थिति का विवरण स्पष्ट रूप से उपलब्ध करवाया जाता है जिसमें उनके आवेदन क्रमांक भी शामिल होते हैं।

पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया?

अगर आप भी इस समय आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट को ऑनलाइन माध्यम से चेक करने जा रहे हैं तो हमारे द्वारा नीचे उपलब्ध करवाएगा विशेष चरणों का अध्ययन जरूर करना चाहिए जिसके बाद लिस्ट चेक करना काफी सरल होगा।-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmayg.dord.gov.inको डिजिटल डिवाइस में ओपन कर लेना होगा।
PM Awas Yojana Gramin List
  • इसके बाद होम पेज खुलेगा जहां से awassoft के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
PM Awas Yojana Gramin List
  • अब ओपन हुई विंडो में रिपोर्ट वाला सेक्शन मिलेगा उसमें इंटर करना होगा।
PM Awas Yojana Gramin List
  • अब आपके सामने लाभार्थी सूची वाली लिंक आएगी जिसे क्लिक करे।
PM Awas Yojana Gramin List
  • तत्पश्चात अपने राज्य, जिला और अन्य आवश्यक जानकारी को सेलेक्ट कर लेना होगा।
PM Awas Yojana Gramin List
  • अंत में कैप्चा कोड भरकर सबमिट कर देते हैं तो ग्रामीण बेनिफिशियरी लिस्ट खुल जाएगी।
PM Awas Yojana Gramin List

PM Awas Yojana Gramin List से जुड़े सवाल-जवाब

पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में नाम नहीं आ रहा तो क्या करें?

आवेदन के बाद भी आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट में नाम नहीं आ रहा तो इसके लिए अपने आवेदन की स्थिति को चेक करना जरूरी है।

पीएम आवास योजना का लक्ष्य कब तक है?

सरकार के द्वारा पीएम आवास योजना का मुख्य लक्ष्य 2027 तक रखा गया है जिसके तहत सभी जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्का मकान उपलब्ध करवाना है।

शहरी परिवारों के लिए आवास योजना में कितना पैसा मिलता है?

शहरी परिवारों के लिए आवास योजना में 250000 रुपए तक की वित्तीय सहायता सुनिश्चित की गई है

4 thoughts on “PM Awas Yojana Gramin List 2026: नई लिस्ट हुई जारी, अपना नाम चेक करें”

Leave a Comment