NSP Scholarship 2026-27: नेशनल स्कालरशिप पात्रता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया

Mayank Soni Published on October 8, 2026
Add as a preferred
source on Google
NSP Scholarship

NSP यानी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर सत्र 2026-27 के लिए आवेदन 1 जून 2026 से शुरू हैं। प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक, NMMS और कई केंद्रीय योजनाओं में छात्र अपनी कक्षा और पात्रता के अनुसार आवेदन कर रहे हैं। इस लेख में NSP Scholarship 2026-27 के दस्तावेज, पात्रता, OTR और फेस ऑथेंटिकेशन, ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन स्टेटस और आम समस्याओं की पूरी जानकारी दी गई है।

जरूरी अपडेट – अधिकांश योजनाओं की आवेदन अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है, लेकिन कुछ योजनाओं की तिथि अलग हो सकती है। इसलिए अपनी योजना की तिथि NSP पोर्टल पर जरूर जांच लें। ध्यान रखें कि सिर्फ OTR बनाना आवेदन नहीं है, इसके बाद छात्रवृत्ति का फॉर्म अलग से भरना होगा। अंतिम दिनों की भीड़ से बचने के लिए आवेदन जल्दी पूरा कर लें।

NSP Scholarship 2026-27 क्या है?

NSP भारत सरकार का एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिस पर कई केंद्र और राज्य सरकार की छात्रवृत्तियां उपलब्ध हैं। इसमें योग्यता आधारित (Merit) और कल्याण आधारित (Welfare) दोनों तरह की छात्रवृत्तियां शामिल हैं। कक्षा 1 से लेकर पीएचडी तक के विद्यार्थी योजना के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति की राशि DBT के जरिए सीधे छात्र के बैंक खाते में आती है।

NSP Scholarship 2026-27 की प्रमुख बातें

योजना का नामएनएसपी स्कॉलरशिप (NSP Scholarship)
पोर्टलNational Scholarship Portal
शैक्षणिक वर्ष2026-27
आवेदन शुरू1 जून 2026
लाभार्थीपात्र स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षा के विद्यार्थी
छात्रवृत्ति का प्रकारMerit Based और Welfare Based
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://scholarships.gov.in/

एनएसपी स्कॉलरशिप के लिए दस्तावेज

छात्रवृत्ति का आवेदन करने से पहले विद्यार्थी को कुछ जरूरी दस्तावेज और सुविधाएं तैयार रखनी चाहिए, ताकि प्रक्रिया बिना परेशानी के पूरी हो सके:

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • पहचान पत्र
  • बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पिछली और वर्तमान कक्षा की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • Android 9.0 या उससे ऊपर वाला स्मार्टफोन, फेस ऑथेंटिकेशन के लिए

NSP पोर्टल पर कौन-कौन सी छात्रवृत्तियां मिलती हैं?

छात्रवृत्ति का प्रकारकिनके लिए
प्री-मैट्रिक छात्रवृत्तिकक्षा 1 से 10 तक के पात्र विद्यार्थी
पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्तिकक्षा 11 से उच्च शिक्षा तक
NMMS (मेरिट-कम-मीन्स)आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र
अल्पसंख्यक छात्रवृत्तिपात्र अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थी
दिव्यांग छात्रवृत्तिदिव्यांग विद्यार्थी
केंद्रीय क्षेत्र योजना, PM Yashasvi आदियोजना की शर्तों के अनुसार

एनएसपी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता मापदंड

एनएसपी स्कॉलरशिप पोर्टल पर विभिन्न छात्रवृतियों के लिए कुछ बेसिक पात्रता मापदंडों की जानकारी नीचे दी गई है:

  • इन छात्रवृत्तियों के लिए केवल भारतीय मूल निवासी अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र है।
  • कक्षा 1 से पीएचडी तक के विद्यार्थी योजना के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
  • अगर हम वार्षिक आय की बात करें तो यह अलग-अलग छात्रवृतियों के लिए अलग-अलग हो सकती है।
  • पिछली कक्षाओं में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन संतुष्टीजनक होना चाहिए अर्थात उनके अंक 50 या 55% से ऊपर हो।
  • कल्याण आधारित योजनाओं में SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक जैसी श्रेणियों को प्राथमिकता मिलती है। मेरिट आधारित योजनाओं में सभी पात्र छात्र आवेदन कर सकते हैं।

एनएसपी स्कॉलरशिप का नया नियम: OTR अनिवार्य

सत्र 2026-27 में आवेदन के लिए OTR (One Time Registration) अनिवार्य है। यह 14 अंकों की यूनिक आईडी है, जो आधार आधारित eKYC और फेस ऑथेंटिकेशन के बाद बनती है। यह नंबर एक बार बनता है और पूरी शैक्षिक अवधि में मान्य रहता है, इसलिए हर साल नया रजिस्ट्रेशन नहीं करना पड़ता। बिना OTR के आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

NSP OTR के लिए कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं?

विकल्पकहां होगाजरूरत
Face AuthenticationNSP OTR ऐप + Aadhaar Face RD ऐपAndroid स्मार्टफोन, कैमरा, आधार से लिंक मोबाइल
Biometric (वैकल्पिक)नजदीकी CSC केंद्रआधार कार्ड, फिंगरप्रिंट

NSP OTR कैसे बनाएं? (Face Authentication)

  • अपने फोन के Google Play Store से NSP OTR ऐप और Aadhaar Face RD ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  • एनएसपी OTR ऐप खोलें और होम स्क्रीन पर दिख रहे Apply for OTR बटन पर क्लिक करें।
  • अपना 12 अंकों का आधार नंबर और आधार से लिंक मोबाइल नंबर सही-सही दर्ज करें।
  • मोबाइल पर SMS से आए रेफरेंस नंबर या OTP को डालकर अगले चरण पर आगे बढ़ें।
  • UIDAI प्रमाणीकरण की सहमति दें और वेरिफिकेशन के लिए Face Authentication का विकल्प चुनें।
  • अच्छी रोशनी में चेहरा स्क्रीन के फ्रेम में रखें और निर्देश के अनुसार पलक झपकाएं।
  • फेस मैच सफल होने पर आधार की जानकारी अपने आप भर जाएगी, उसे ध्यान से जांचकर Generate OTR पर क्लिक करें।
  • आपका 14 अंकों का OTR नंबर रजिस्टर्ड मोबाइल पर आ जाएगा, उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

NSP Scholarship के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में आधिकारिक पोर्टल scholarships.gov.in खोलें और होमपेज पर पहुंचें।
  • लॉगिन सेक्शन में जाकर अपने OTR नंबर और पासवर्ड से सुरक्षित तरीके से लॉगिन करें।
  • अपनी प्रोफाइल बनाएं और उसमें भरी सभी जानकारी को एक बार ध्यान से जांच लें।
  • अपनी स्थिति के अनुसार Fresh (नया आवेदन) या Renewal (नवीनीकरण) में से सही विकल्प चुनें।
  • अपनी पात्रता के अनुसार छात्रवृत्ति चुनकर फॉर्म की सारी जानकारी भरें, जैसे शैक्षिक विवरण, पारिवारिक आय, बैंक खाता और संस्थान की जानकारी।
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज साफ और सही आकार में स्कैन करके निर्धारित जगह पर अपलोड करें।
  • भरी हुई पूरी जानकारी दोबारा जांचकर Final Submit करें और आवेदन की प्रिंट कॉपी या PDF आगे के लिए सुरक्षित रखें।

ध्यान दें – आवेदन के बाद संस्थान (स्कूल या कॉलेज) स्तर पर सत्यापन होता है। कई मामलों में संस्थान की सत्यापन अंतिम तिथि छात्र की अंतिम तिथि के बाद, नवंबर 2026 के मध्य तक रहती है। अपने संस्थान से सत्यापन की स्थिति पूछते रहें।

आवेदन के बाद बैंक खाते की जांच जरूर करें?

छात्रवृत्ति की राशि DBT से सीधे खाते में आती है, इसलिए इन बातों की जांच कर लें:

  • बैंक खाते की KYC पूरी हो और बैंक में अपडेट हो।
  • खाते में DBT की सुविधा सक्रिय हो, यानी आधार सीडिंग हो चुकी हो।
  • खाता आधार और मोबाइल नंबर दोनों से पूरी तरह लिंक हो।
  • खाते पर कोई होल्ड या फ्रीज न लगा हो। अगर लगा है, तो बैंक शाखा जाकर तुरंत हटवाएं।

NSP Scholarship Application Status कैसे चेक करें?

  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in खोलें।
  • होमपेज पर Check Your Application Status या स्टेटस वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना Application ID / OTR नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड सही-सही दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और Submit बटन पर क्लिक करें।
  • कुछ ही सेकंड में स्क्रीन पर आपके आवेदन की ताज़ा स्थिति दिख जाएगी।

NSP Scholarship 2026-27 से जुड़े कुछ सवाल – FAQs

2026-27 के सत्र में एनएसपी स्कॉलरशिप का पैसा कब तक मिलेगा?

राशि का समय आवेदन के सत्यापन और स्वीकृति पर निर्भर करता है। आमतौर पर यह जनवरी या फरवरी के आसपास खातों में भेजी जा सकती है।

क्या NSP पर आवेदन करने की कोई फीस लगती है?

नहीं, NSP पर आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता।

NSP स्कॉलरशिप पोर्टल का महत्वपूर्ण बदलाव क्या है?

महत्वपूर्ण बदलाव के तहत एनएसपी स्कॉलरशिप पोर्टल पर अब एक अभ्यर्थी योग्यता और कल्याण संबंधी दोनों ही छात्रवृत्तियों का लाभ एक साथ ले सकते हैं।

क्या एनएसपी स्कॉलरशिप के लिए OTR जरूरी है?

हां, 2026-27 में नए और नवीनीकरण दोनों आवेदकों के लिए OTR अनिवार्य है।

Leave a Comment