NSP Scholarship 2026-27: नेशनल स्कॉलरशिप ऑनलाइन आवेदन, पत्रता यहाँ देखें

Mayank Soni Published on October 13, 2026
Add as a preferred
source on Google
NSP Scholarship

केंद्र सरकार ने छात्रों को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद देने के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) शुरू किया है। इस पोर्टल के जरिए स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्रवृत्ति के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे छात्रों को पढ़ाई का खर्च उठाने में आर्थिक मदद मिलती है। इस लेख में आपको NSP स्कॉलरशिप से जुड़ी जरूरी जानकारी मिलेगी।

Quick Answer: NSP Scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने से पहले छात्रों को OTR नंबर बनवाना होगा। सामान्य आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 है, लेकिन अलग-अलग स्कॉलरशिप की अंतिम तारीख अलग हो सकती है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर अपनी स्कॉलरशिप की तारीख जरूर जांच लें।

एनएसपी स्कॉलरशिप क्या है?

NSP स्कॉलरशिप एक ऐसी सुविधा है, जिसके जरिए छात्र केंद्र और राज्य सरकार की कई छात्रवृत्तियों के लिए एक ही पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र चलाता है। पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि सीधे उनके बैंक खाते में मिलती है, जिससे उन्हें पढ़ाई का खर्च उठाने में सहयोग प्राप्त होता है।

NSP Scholarship 2026-27 से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

विभाग का नामइलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
पोर्टल का नामनेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल
वर्ष2026-27
लक्षित विद्यार्थीSC, ST, OBC, अल्पसंख्यक, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग छात्र
आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत1 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 अक्टूबर 2026
रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी14 अंकों वाला ओटीआर
आवेदन शुल्ककोई शुल्क नहीं
आधिकारिक वेबसाइटscholarships.gov.in

एनएसपी स्कॉलरशिप 2026-27 की अंतिम तारीख़ योजनाओं के अनुसार

NSP Scholarship के लिए जो अंतिम तारीख है वह हर योजना के मुताबिक अलग-अलग है। लेकिन आवेदन करने के लिए अधिकतर योजनाओं की आखिरी तिथि 31 अक्टूबर 2026 तक रखी गई है। इसलिए छात्रों को चाहिए कि अपना स्कॉलरशिप का आवेदन देते समय अंतिम तारीख से संबंधित सारी जानकारी जरुर हासिल कर लें।

योजनाएंआवेदन करने की अंतिम तिथिसंस्थान द्वारा सत्यापन की आखिरी तारीखराज्यों के लिए सत्यापन की आखिरी तिथि
पोस्ट मैट्रिक31 अक्टूबर 202615 नवंबर 202630 नवंबर 2026
प्री मैट्रिक30 सितंबर 202615 नवंबर 202630 नवंबर

एनएसपी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता

नेशनल स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन जमा करने की पात्रता हर छात्र के लिए योजना के अनुसार अलग-अलग होती हैं। निम्नलिखित एनएसपी स्कॉलरशिप से संबंधित पात्रता की जानकारी दी गई है।

योजना का नामपात्रतावार्षिक आय सीमाजरूरी अंक
पोस्ट मैट्रिक SC/STकक्षा 11 से आगे के SC/ST छात्र₹2.5 लाखपोर्टल पर देखें
पोस्ट मैट्रिक अल्पसंख्यककक्षा 11 से PhD तक₹2 लाखकम से कम 50%
दिव्यांग स्कॉलरशिपप्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रपोर्टल पर देखेंपोर्टल पर देखें
NMMSकक्षा 9 के छात्र₹3.5 लाखकक्षा 7 में 50%; SC/ST को 5% छूट
PM-USP CSSSकॉलेज या यूनिवर्सिटी के मेधावी छात्र₹4.5 लाखकक्षा 12 में 80% से अधिक

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

NSP Scholarship 2026-27 के लिए विद्यार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों को सही प्रकार से स्कैन करके आवेदन करते समय जमा करना जरूरी है –

  • छात्र का आधार कार्ड
  • विद्यार्थी का बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए
  • बैंक खाते की डीबीटी चालू हो
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति अथवा समुदाय प्रमाण पत्र
  • UDID कार्ड दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु
  • संस्थान से प्राप्त किया गया बोनाफाइड प्रमाण पत्र

NSP स्कॉलरशिप 2026-27 से मिलने वाली राशि

NSP Scholarship से जो राशि छात्रों को मिलती है वह इस बात के ऊपर निर्भर करती है कि विद्यार्थी ने किस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन किया है। तो विद्यार्थियों के कोर्स के तहत इन्हें जो छात्रवृत्ति प्राप्त होती है इसके बारे में जानकारी निम्न दी गई है।

योजनामिलने वाली राशि
PM-USP CSSS(UG के शुरुआती 3 साल) 12000 रूपए सालाना
NMMSकक्षा 9 से 12000 रूपए सालाना
PM-USP CSSS(PG कोर्स के लिए) 20000 रूपए सालाना

NSP स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

NSP Scholarship के लिए आप सभी छात्रों को जो तरीका अपनाना होगा इसके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित चरणों में बताई गई है –

स्टेप-1 ओटीआर नंबर बनाएं

  • सबसे शुरुआत में आपको scholarships.gov.in पर चले जाना है।
  • यहां अब आपको Apply for one time registration (OTR) के विकल्प को क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात आपको अपने चालू मोबाइल नंबर और अपने आधार कार्ड के नंबर की जानकारी को भरना होगा।
  • आपको अब एसएमएस के जरिए से एक रेफरेंस नंबर मिलेगा जिसे आपको सुरक्षित रखना है।
  • आगे आपको गूगल प्ले स्टोर से Aadhar FaceRD और NSP OTR नाम की दोनों एप्लीकेशन को इंस्टॉल करना होगा।
  • यहां आपको अब NSP OTR एप्प को ओपन करना है और इसमें eKYC with Face Auth के ऊपर क्लिक करके अपना चेहरा दिखाते हुए सत्यापन को पूरा कर लेना है।
  • सफलता पूर्वक वेरिफिकेशन होने के बाद आपको 14 अंकों वाला ओटीआर नंबर प्राप्त हो जाएगा।

स्टेप -2 लॉगिन और आवेदन फॉर्म

  • OTR नंबर मिलने के बाद आपको scholarships.gov.in पर चले जाना है।
  • यहां आपको अपने आधार कार्ड के नंबर अथवा OTR को दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगिन करके आपको आवेदन फॉर्म में अपनी और अपनी शिक्षा की जानकारी को लिखना होगा।
  • अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो आपको Apply Fresh वाले ऑप्शन को क्लिक करना है।
  • वहीं पुराने विद्यार्थियों को Renewal का ऑप्शन दबाना होगा।
  • इसके बाद आपको दी गई सारी शर्तों को स्वीकार करते हुए स्कॉलरशिप का विकल्प चुनकर अप्लाई वाला बटन दबा देना है।
  • यहां अब आपकी एप्लीकेशन आईडी बन जाएगी और आपको अब उस योजना का चयन करना है जिसके लिए आप पात्रता रखते हैं।

स्टेप -3 दस्तावेजों को Upload करना और फॉर्म सबमिट करना

  • योजना चुनने के बाद आपको सभी मांगे गए दस्तावेज अपलोड कर देने हैं।
  • ध्यान रहे कि आपके सारे दस्तावेज सही प्रकार से स्कैन किए गए हों।
  • अंत में आपको Final Submit वाले बटन के ऊपर क्लिक करके अपना फार्म जमा कर देना है।
  • यहां पर आपको एक रसीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास संभाल कर रख लेना होगा।

NSP पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें

NSP पोर्टल पर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन जमा करने के पश्चात आप यदि लॉगिन करना चाहते हैं तो ऐसा करना अत्यंत आसान है। इसके लिए आपको निम्न चरणों को दोहराना होगा –

  • सर्वप्रथम आपको scholarships.gov.in को खोल लेना है।
  • जैसे ही वेबसाइट खुल जाएगी वैसे ही आपको स्टूडेंट सेक्शन को खोज लेना है।
  • यहां पर अब आपको इस सेक्शन में आधार, Apaar अथवा OTR नंबर को दर्ज कर देना है।
  • अब आप एनएसपी पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे और आप यहां पर कोई भी जानकारी अब चेक कर सकते हैं।

NSP Scholarship स्टेटस कैसे चेक करें?

NSP Scholarship के स्टेटस को चेक करने के लिए आपको पोर्टल पर जाकर वहां एप्लीकेशन स्टेटस वाले विकल्प में जाना है। यहां आपको अब लॉगिन कर लेना है। लॉगिन करने के बाद आप आसानी के साथ अपने स्टेटस को देख सकते हैं।

अगर आप एनएसपी स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से पैसे की स्थिति को जानना चाहते हैं तो इसे चेक करने के लिए आपको PFMS में चले जाना है। यहां पर अब आपको Know Your Payment वाले ऑप्शन को क्लिक कर देना है। इस तरह से आप अपने पैसे के स्टेटस को भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

NSP Scholarship से जुड़ी आम समस्याएं और उनका हल

समस्याक्या करें
आवेदन रिजेक्ट होने परअंतिम तिथि से पूर्व अपना फॉर्म रिजेक्ट होने के कारण जानकर इसमें सुधार करें।
फेस ऑथेंटिकेशन फेल होने परचेक करें कि आपके आधार का बायोमेट्रिक अनलॉक हो।
यदि संस्थान अथवा विद्यालय ने वेरिफिकेशन ना किया होअपने क्षेत्र के संबंधित अधिकारी से जाकर बात करें।
यदि पैसा ना आए तोचेक करें कि आपका बैंक खाता और आधार आपस में जुड़े हों।

जरूरी लिंक और हेल्पलाइन

विभागसंपर्क
शिकायत दर्ज करने के लिएGrievanceregistration या nsp.govt.in
NSP हेल्पलाइन0120- 661 9540
PFMS टोल फ्री हेल्पलाइन1800 118 111

NSP Scholarship 2026-27 से जुड़े सवाल-जवाब

NSP Scholarship के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

भारत में रहने वाले सभी विद्यार्थी जो वर्तमान समय में किसी स्कूल अथवा कॉलेज संस्थान में पढ़ाई कर रहे हैं वे सब अप्लाई कर सकते हैं।

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन के बाद स्टेटस कैसे चेक किया जा सकता है?

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आप एप्लीकेशन स्टेटस वाले विकल्प में जाकर अपने आवेदन के स्टेटस को सरलता के साथ देख सकते हैं।

क्या मुझे NSP Scholarship के आवेदन के लिए OTR नंबर को प्राप्त करना आवश्यक है?

जी हां आवेदन जमा करने के लिए सभी विद्यार्थियों को OTR नंबर की जरूरत होती है क्योंकि इसके बिना आवेदन फॉर्म भरा नहीं जा सकता।

यदि फेस ऑथेंटिकेशन में बार-बार Error आए तो क्या करें?

ऐसी स्थिति में आपको Aadhar FaceRD ऐप्लिकेशन को Play Store पर जाकर अपडेट करना चाहिए। ऐसा करने के बाद आपको फेस ऑथेंटिकेशन में किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

एनएसपी स्कॉलरशिप पोर्टल के अंतर्गत दिव्यांग छात्रों के लिए आवेदन की क्या शर्त है?

दिव्यांग छात्रों को पहले UDID पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद अपनी जानकारी साझा करने की सहमति देनी होगी। तभी वे स्कॉलरशिप का फॉर्म जमा कर सकेंगे।

Leave a Comment