मध्य प्रदेश सरकार किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों के लिए अनुदान देने हेतु एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल संचालित करती है, जिससे खेती आसान, सस्ती और समय की बचत वाली बनती है। इस लेख में आप एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना 2026 के लक्ष्य, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, उपलब्ध यंत्रों और सब्सिडी की पूरी जानकारी पाएंगे।
एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना 2026 में मध्य प्रदेश के पात्र किसान farmer.mpdage.mp.gov.in पर आधार और ओटीपी से लॉगिन करके आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए फार्मर आईडी, जमीन और जरूरी दस्तावेज चाहिए। चयन लॉटरी से होगा, जिसमें एससी/एसटी, लघु-सीमांत किसानों और महिलाओं को 50% तथा सामान्य वर्ग को 40% तक सब्सिडी मिलेगी।
एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना क्या है?
एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना मध्य प्रदेश के जरूरतमंद किसानों के लिए कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय द्वारा संचालित की जाती है, जिसका उद्देश्य आधुनिक कृषि उपकरणों को बढ़ावा देकर खेती का काम कम मेहनत और कम समय में पूरा करना है। पात्र किसान 3 से 13 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, 14 अक्टूबर को लॉटरी से चयन होगा, और चुने गए किसानों को कृषि यंत्र खरीदने पर 50% तक सब्सिडी मिल सकती है।
MP e-Krishi Yantra Subsidy Yojana 2026 बारे में जरूरी जानकारी
| योजना का नाम | एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना (MP e-Krishi Yantra Anudan Yojana) |
| राज्य | मध्य प्रदेश |
| संचालित करने वाला विभाग | कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय |
| लाभार्थी | मध्य प्रदेश के पात्र किसान |
| उद्देश्य | किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों के लिए अनुदान देना |
| अधिकतम सब्सिडी | 50% तक |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | लॉटरी |
| आधिकारिक पोर्टल | https://farmer.mpdage.mp.gov.in/ |
एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना का लक्ष्य
एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के माध्यम से सरकार का लक्ष्य अपने राज्य के कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाना है। दरअसल मशीनी उपकरणों का इस्तेमाल करके खेतों में काम करना अत्यधिक सरल हो जाता है। किसान आधुनिक तकनीक यानी कि कृषि यंत्रों का उपयोग करके अपने खेतों में फसल प्रबंधन, बीज बोना, पानी देना, निराई इत्यादि कामों को आसानी के साथ पूरा कर सकते हैं।
इसलिए सरकार ने अपना लक्ष्य बनाया है कि किसानों की इन जरूरतों को पूरा करने के लिए इन्हें कृषि यंत्रों के लिए अनुदान प्रदान किया जाए। इसलिए किसानों को कृषि यंत्रों को खरीदने पर एमपी सरकार 50% तक की सब्सिडी का लाभ प्रदान करती है।
MP e-Krishi Yantra Anudan Yojana के तहत मिलने वाली सब्सिडी
एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के अंतर्गत किसानों को सब्सिडी का लाभ अधिकतम 50% तक मिलता है। दरअसल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, लघु व सीमांत किसानों एवं महिलाओं को कृषि यंत्र की खरीदारी की कुल लागत पर 50% तक की सब्सिडी मिलेगी।
₹1,00,000 के यंत्र पर किसान को कितना पैसा देना होगा (उदाहरण):
| श्रेणी | सब्सिडी प्रतिशत | सब्सिडी राशि | किसान को देनी वाली राशि |
|---|---|---|---|
| SC / ST / लघु व सीमांत किसान / महिला | 50% | ₹50,000 | ₹50,000 |
| सामान्य वर्ग | 40% | ₹40,000 | ₹60,000 |
| दोनों श्रेणियों में अंतर | 10% | ₹10,000 | ₹10,000 |
एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के लिए पात्रता
एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना का लाभ वही किसान ले सकते हैं जो सरकार द्वारा तय की गई इन पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं –
- आवेदक व्यक्ति मध्य प्रदेश राज्य का किसान होना चाहिए।
- किसान के पास एग्री स्ट्रैक फार्मर आईडी होनी अनिवार्य है।
- आवेदनकर्ता किसान के पास कृषि करने योग्य जमीन हो।
- जितने भी कृषि यंत्र ट्रैक्टर से चलते हैं इनके लिए किसान के पास पहले से ही ट्रैक्टर का होना आवश्यक है।
- पिछले 7 सालों में आवेदक किसान ने ट्रैक्टर या फिर पावर टिलर पर अनुदान नहीं लिया हो।
एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के लिए जो दस्तावेज अनिवार्य किए गए हैं इनके बिना कोई भी किसान आवेदन जमा नहीं कर सकता। इसके तहत किसानों के पास निम्नलिखित दस्तावेज तैयार होने चाहिएं –
- आधार कार्ड
- पहचान प्रमाण पत्र
- किसान पंजीकरण
- चालू मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- कृषि अथवा जमीन से जुड़े हुए दस्तावेज
- जाति प्रमाण पत्र यदि मांगा जाए
- स्कैन डीडी
- ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन कार्ड
MP e-Krishi Yantra Anudan Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

- सबसे प्रारंभ में आपको https://farmer.mpdage.mp.gov.in/ पर चले जाना है।
- यदि आप पहले से पंजीकृत किसान हैं तो आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके ओटीपी के जरिए से लॉगिन कर लेना है।
- नए आवेदन जमा करने वाले किसानों को पहले अपना पंजीयन करना होगा और इसके लिए वे ऑनलाइन या फिर कॉमन सर्विस सेंटर जा सकते हैं।
- योजना की वेबसाइट पर फिर आपको लॉगिन करने के बाद संबंधित कृषि यंत्र का चयन कर लेना है।
- अब आपके सामने जो आवेदन पत्र आएगा इसमें सभी पूछी गई जानकारी को भरना है।
- आगे आपको आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके वेबसाइट पर अपलोड करने हैं।
- दस्तावेजों के साथ आपको निर्धारित डीडी (डिमांड ड्राफ्ट) की स्कैन कॉपी को भी अपलोड करना होगा।
ध्यान दें – आवेदन करने के लिए farmer.mpdage.mp.gov.in पर आधार नंबर और ओटीपी से लॉगिन करें, यंत्र चुनें, फॉर्म भरें, दस्तावेज और डीडी की स्कैन कॉपी अपलोड करें और 13 अक्टूबर 2026 से पहले आवेदन जमा कर दें।
MP e-Krishi Yantra Anudan Yojana Status कैसे चेक करें?
MP e-Krishi Yantra Anudan Yojana योजना के लिए आवेदन जमा करने वाले किसानों को निम्नलिखित तरीके का इस्तेमाल करते हुए अपने स्टेटस को चेक कर लेना चाहिए –
- आपको ई-कृषि यंत्र अनुदान के संबंधित पोर्टल farmer.mpdage.mp.gov.in को खोल लेना है।
- अब होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति से जुड़ा हुआ विकल्प ढूंढना है।
- जैसे ही आपको संबंधित विकल्प मिल जाए तो इसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है।
- यहां अब आपके सामने एक दूसरा नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको अपने आधार कार्ड का नंबर या आवेदन नंबर लिखना होगा।
- इसके बाद यदि आपसे कैप्चा कोड पूछा जाए तो इसे सही से लिखकर सबमिट कर देना है।
- अब आगे आपके सामने आपके आवेदन का वर्तमान स्टेटस स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- इस तरह से आप एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के स्टेटस को घर से खुद चेक कर सकते हैं।
ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के लिए लॉटरी की घोषणा
ई-कृषि अनुदान योजना के अंतर्गत जितने भी किसान 13 अक्टूबर तक अपना आवेदन जमा करेंगे इन सबको 14 अक्टूबर वाले दिन इनका परिणाम मिलेगा। दरअसल योजना को बिना किसी पक्षपात के चलने के लिए पात्रता रखने वाले किसानों का चयन लॉटरी से होगा।
MP e-Krishi Yantra Anudan Yojana से जुड़े जरूरी सवाल (FAQs)
ई-कृषि यंत्र अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन कहां पर किया जा सकता है?
किसान मध्य प्रदेश कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
क्या मध्य प्रदेश के सभी किसान अनुदान हासिल कर सकते हैं?
इस योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से उन किसानों को फायदा मिलता है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसलिए आपको आवेदन जमा करने से पहले अपनी पात्रता को चेक कर लेना चाहिए।
एमपी सरकार इस योजना के तहत किसानों का चयन कैसे करेगी?
सरकार द्वारा किसानों का चयन केवल लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा और इसके लिए सरकार ने 14 अक्टूबर 2026 का दिन तय किया है।
क्या सभी किसान इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, केवल मध्य प्रदेश के वे किसान आवेदन कर सकते हैं जो सरकार द्वारा तय की गई पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।





