Mahtari Vandana Yojana 33vi Kist Kab Aayegi: जानें महतारी वंदन योजना 33वीं क़िस्त कब आएगी?

Mayank Soni Published on November 2, 2026
Add as a preferred
source on Google
Mahtari Vandana Yojana 33rd Kist

छत्तीसगढ़ राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर तथा श्रमिक वर्ग की महिलाएं जिनके पास आय का कोई मुख्य स्रोत नहीं है उन सभी के लिए सहायता जनक कदम बढ़ाते हुए राज्य सरकार की तरफ से महतारी वंदन योजना को 2024 में शुरू किया गया है। इस योजना में महिलाओं के लिए हर महीने ₹1000 तक की वित्तीय राशि प्रदान की जाती है।

महतारी वंदन योजना 2024 से निरंतर ही कार्य कर रही है जिसके अंतर्गत अब तक महिलाओं के लिए 32 किस्तों तक का लाभ प्रदान करवाया जा चुका है। इसी क्रम में अब राज्य सरकार की तरफ से पंजीकृत महिलाओं के लिए 33वीं किस्त का लाभ देने हेतु तैयारी की जा रही है।

Quick Answer: महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में आ सकती है, अनुमानित तारीख 7 से 10 नवंबर 2026 है। इसमें पात्र महिलाओं के खाते में DBT से ₹1,000 मिलेंगे। किस्त का स्टेटस नीचे बताए गए स्टेप्स से चेक करें।

महतारी वंदन योजना 33वीं क़िस्त कब आएगी?

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की तरफ से महतारी वंदन योजना की पिछली सभी किस्तों की तरह 33वीं किस्त को भी सभी पंजीकृत महिलाओं के पर्सनल बैंक खाते में ट्रांसफर करवाया जाने वाला है जिसके लिए राज्य सरकार के द्वारा वित्तीय बजट को भी तैयार कर लिया गया है।

महतारी वंदन योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए अब 33वीं किस्त का इंतजार भी काफी बेसब्री से हालांकि राज्य सरकार की तरफ से यह यह पुख्ता अपडेट जारी नहीं की गई है की किस्त कब तथा किस तिथि को जारी करवाई जाएगी।

Mahtari Vandana Yojana 33vi Kist 2026 Overview

योजनाMahtari Vandana Yojana
विभाग का नामDepartment of Women and Child Development
राज्यछत्तीसगढ़
योजना शुरू2024
लाभार्थीआर्थिक रूप से कमजोर एवं श्रमिक वर्ग की महिलाएं
मासिक सहायता राशि₹1000
आने वाली किस्त33वीं किस्त
33वीं किस्त की संभावित तिथि7 से 10 नवंबर 2026 (अनुमानित)
माध्यमDBT द्वारा
जरूरी शर्तेंKYC अपडेट और DBT सक्रिय
पेमेंट स्टेटस चेकऑनलाइन (पंजीकरण क्रमांक + आधार नंबर)
आधिकारिक पोर्टलhttps://mahtarivandan.cgstate.gov.in/

महतारी वंदन योजना के लिए पात्रताएं

छत्तीसगढ़ राज्य की महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त निम्न पात्रताओं के आधार पर ही महिलाओं के लिए वितरित करवाई जाएगी –

  • पंजीकृत महिलाएं निरंतर रूप से छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी जिले क्षेत्र में निवास कर रही हो।
  • उनकी महतारी वंदन योजना की केवाईसी भी अपडेट होनी चाहिए।
  • महिला के नाम पर किसी भी प्रकार की अधिकृत संपत्ति न हो।
  • जिन महिलाओं के परिवार की आए 2.5 लाख रुपए से अधिक हो चुकी है उन सभी के लिए भी यह योजना वर्जित है।
  • ऐसी महिलाएं जो अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ ले रही है उन सभी के लिए इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्तों से वंचित किया जाएगा।

33वीं किस्त के लिए डीबीटी अनिवार्य

महतारी वंदन योजना से पंजीकृत कई महिलाओं के बीच ऐसी समस्या देखी जा रही है कि उनके बैंक खाते में डीबीटी सक्रिय नहीं है जिसके कारण उनकी वित्तीय किस्तों को ट्रांसफर करवाया जाने में काफी दिक्कतें हो रही है। सभी महिलाओं के लिए आगामी 33वीं किस्त का लाभ बिना किसी परेशानी के लेने के लिए शीघ्रता के साथ अपने बैंक खाते की डीबीटी कंप्लीट करवा लेनी चाहिए।

ध्यान दें: महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त ट्रांसफर होने से पहले अपने बैंक खाते में DBT सक्रिय करवा लें और KYC अपडेट रखें, वरना किस्त अटक सकती है।

महतारी वंदन योजना के फायदे

छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के फायदे निम्न हैं:

निरंतर मासिक सहायता

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पंजीकृत महिलाओं के लिए निरंतर रूप से हर महीने ₹1000 तक की वित्तीय सहायता डायरेक्ट खाते में प्रदान करवाई जाती है। इससे महिलाओं को हर महीने एक तय आर्थिक सहारा मिलता रहता है।

दैनिक जरूरतों की पूर्ति

इस पैसे से महिलाएं अपने पूरे महीने के सभी दैनिक खर्चों की पूर्ति आसानी से कर सकती हैं। राशन, सब्जी और घर के छोटे-मोटे खर्चों में यह रकम काम आती है।

आपातकालीन समय के लिए बचत

अपने बेसिक खर्चों की पूर्ति के अलावा महिला ₹1000 की इस मासिक वित्तीय सहायता से आपातकालीन समय के लिए बचत करने में भी सक्षम हो पा रही है। इससे मुश्किल समय में उन्हें किसी से उधार लेने की जरूरत कम पड़ती है।

सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता

समाज में महिलाओं के लिए सशक्तिकरण भी मिल पाया है, इसके अलावा अब महिलाओं के लिए किसी दूसरे पर आश्रित होने की आवश्यकता भी नहीं है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने फैसले खुद ले पाती हैं।

महतारी वंदन योजना 33वीं किस्त के लिए तिथि

छत्तीसगढ़ राज्य की महतारी वंदन योजना की 33 वीं किस्त के लिए राज्य सरकार के द्वारा कोई पुष्टिकृत सूचना नहीं दी गई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि यह किस्त नवंबर महीने के पहले या फिर दूसरी सप्ताह में जारी करवाई जा सकती है जिसके लिए अनुमानित तिथि 7 से 10 नवंबर के बीच हो सकती है।

योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर अब किसी भी समय 33वीं किस्त जारी करवाई जाने के लिए आधिकारिक नोटिस उपलब्ध करवाया जा सकता है जिसे चेक जरूर करें।

किस्त न आने के कारण और समाधान

समस्याकारणसमाधान
किस्त नहीं आईe-KYC पूरी नहीं हैe-KYC तुरंत पूरी करें
पैसा ट्रांसफर नहीं हो रहाबैंक खाते में DBT सक्रिय नहींबैंक जाकर DBT चालू करवाएं
भुगतान अटकाआधार बैंक खाते से लिंक नहींआधार सीडिंग करवाएं
स्टेटस में “रिजेक्ट”पात्रता शर्त पूरी नहींपात्रता की दोबारा जांच करें
बार-बार पैसा नहीं आ रहाखाता निष्क्रिय या बंदखाता चालू करवाएं या नया खाता दें
कोई समाधान नहीं मिलातकनीकी या विभागीय देरीहेल्पलाइन या सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करें

महतारी वंदन योजना पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

छत्तीसगढ़ राज्य की सभी पंजीकृत महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी किए जाने के बाद भुगतान स्थिति को चेक करना भी काफी जरूरी है, जिसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया नीचे दी गई है:

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

भुगतान स्थिति को चेक करने के लिए महतारी वंदन योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की आवश्यकता होगी। ध्यान रखें कि आप केवल सही और आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।

विकल्प पर क्लिक करें

होम पेज में आपके लिए पेमेंट स्टेटस वाले ऑप्शन को क्लिक करते हुए आगे बढ़ना होगा। यही विकल्प आपको भुगतान की जानकारी वाले पेज तक ले जाता है।

जानकारी भरें

अब अगली ऑनलाइन विंडो खुलेगी, यहां से जानकारी के रूप में अपना पंजीकरण क्रमांक तथा आधार नंबर को दर्ज करें। नंबर दर्ज करते समय किसी तरह की गलती न करें।

कैप्चा दर्ज करें

इसके बाद नीचे स्क्रॉल करते हुए जाना होगा, जहां पर उपलब्ध कैप्चा कोड को ध्यानपूर्वक भरें। कोड गलत होने पर पेज आगे नहीं बढ़ेगा।

सबमिट कर दें

अंतिम चरण में सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देते हैं, तो आपका भुगतान की स्थिति स्पष्ट रूप से स्क्रीन पर खुल जाएगी। चाहें तो इसका स्क्रीनशॉट भी सेव कर सकते हैं।

FAQs

क्या एक परिवार की एक से ज्यादा महिलाओं को लाभ मिल सकता है?

यह पात्रता की शर्तों पर निर्भर करता है। हर महिला का आवेदन अलग से जांचा जाता है। सही स्थिति जानने के लिए अपने क्षेत्र के योजना कार्यालय से पुष्टि कर लें।

अगर पिछली किस्त नहीं मिली, तो क्या अगली किस्त मिल सकती है?

यह इस पर निर्भर करता है कि पिछली किस्त किस कारण से रुकी थी। कारण ठीक होने पर अगली किस्त मिल सकती है।

33वीं किस्त पाने के लिए e-KYC जरूरी है या नहीं?

जी हां, e-KYC पूरी न होने पर किस्त रुक सकती है, इसलिए इसे समय रहते पूरा करवा लें।

अब तक महतारी वंदन योजना की कितनी किस्तें जारी हो चुकी हैं?

महतारी वंदन योजना की अब तक 32 किस्तें जारी हो चुकी हैं। 32वीं किस्त 8 अक्टूबर 2026 को जारी की गई थी।

विधवा महिला को योजना का पैसा मिल सकता है या नहीं?

जी हां, पात्रता पूरी होने पर विधवा महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

Leave a Comment