Mahila Shetkari Praman Patra Online Apply: महिला शेतकरी प्रमाणपत्र लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Mayank Soni Published on October 4, 2026
Add as a preferred
source on Google
Mahila Shetkari Praman Patra Online Apply

महाराष्ट्र राज्य की जो महिलाएं किसान है या फिर कृषि से संबंधित कार्यों में संलग्न है उन सभी के लिए अपनी विशिष्ट पहचान हेतु महिला शेतकरी प्रमाणपत्र बहुत जरूरी है। Woman Farmer Certificate हेतु अब सरकार के द्वारा बहुत ही अच्छी सुविधा दी गई है क्योंकि महिलाएं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।

महाराष्ट्र राज्य सरकार की तरफ से महिलाओं के हित में एक नई शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत कृषि से जुड़ी महिलाएं जो इसी के आधार पर अपना जीवन यापन कर रही है उनके लिए आधिकारिक पहचान दिलाने हेतु महिला शेतकरी प्रमाणपत्र दिया जा रहा है।

जो महिलाएं महिला शेतकरी प्रमाण पत्र को प्राप्त कर लेती है उन सभी के लिए कृषि से संबंधित विभिन्न प्रकार की सरकारी सहायताएं और साथ में उत्कृष्ट प्रोत्साहन भी मिल पाएगा। बता दे की प्रत्यक्ष रूप से कृषक महिलाएं तो महिला शेतकरी प्रमाण प्राप्त कर ही सकती है इसके अलावा पशुपालन, डेयरी ,बागवानी जैसे कार्यों से जुड़ी महिलाएं भी इसके लिए पात्र है।

महिला शेतकरी प्रमाणपत्र में उपलब्ध जानकारी

Woman Farmer Certificate जो कि महाराष्ट्र राज्य सरकार की तरफ से कृषक वर्ग की महिलाओं के लिए तैयार किया गया है। बताते चलें कि इस प्रमाण पत्र में महिला की पहचान संबंधी जानकारी जैसे उनके नाम, स्थाई क्षेत्रीय जानकारी, संपर्क विवरण, पंजीकरण क्रमांक, कृषि कार्य का प्रकार, सामाजिक एवं अन्य विवरण उपलब्ध करवाया जाता है। इसके अलावा अगर महिला के पास पहले से फार्मर आईडी है तो उसकी जानकारी भी इस प्रमाण पत्र में मिलेगी।

“महिला शेतकरी प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू हुई है और इसकी अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। पात्र महिला किसान इस अवधि के भीतर अपना आवेदन जमा कर सकती हैं।”

Mahila Shetkari Praman Patra 2026 की जानकारी

प्रमाणपत्र का नाममहिला शेतकरी प्रमाणपत्र (Woman Farmer Certificate)
राज्यमहाराष्ट्र
लाभार्थीखेती से जुड़ी महिला किसान
उद्देश्यमहिला को किसान के रूप में आधिकारिक पहचान दिलाना
किन चीज़ों में उपयोगीसरकारी योजनाएं और कृषि कर्ज़
ज़रूरी दस्तावेज़आधार कार्ड, 7/12 उतारा, 8अ उतारा, बैंक पासबुक
प्रक्रिया का माध्यमऑनलाइन पोर्टल
आधिकारिक पोर्टलhttps://krishi.maharashtra.gov.in

ऑनलाइन महिला शेतकरी प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक

ऐसी महिलाएं जो अपनी सुविधा के लिए ऑनलाइन माध्यम से महिला शेतकरी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहती है उन सभी को आधिकारिक पोर्टल पर अपनी कुछ विशिष्ट जानकारी अनिवार्य रूप से सबमिट करनी होगी जिसके आधार पर ही यह आवेदन पूरा हो सकेगा है।-

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी डिटेल इत्यादि।

महिला शेतकरी प्रमाण पत्र की विशेषताएं

कृषक वर्ग की महिलाओं के लिए जारी किए गए महिला शेतकरी प्रमाण पत्र की विशेषताएं नीचे दिए गए विवरण के माध्यम से जान लेनी चाहिए।-

आधिकारिक पहचान

महिला शेतकरी प्रमाण पत्र कृषक वर्ग की महिलाएं जो संबंधित गतिविधियों से जुड़ी हुई है उन के लिए आधिकारिक तौर पर सरकारी प्रशासनिक पहचान उपलब्ध करवाता है।

कृषि योजनाओं में सहूलियत

जिन महिलाओं के पास महिला शेतकरी प्रमाण पत्र होता है उन सभी के लिए राज्य में चलाई जा रही विभिन्न कृषि संबंधी योजनाओं में विशेष आरक्षण दिया जाता है जो उनके लिए काफी सहूलियत जनक है।

आसान ऋण एवं बीमा

कृषक महिलाओं के लिए महिला शेतकरी प्रमाण पत्र के अंतर्गत आसानी से कृषि संबंधी ऋण और बीमा प्रदान किए जाते हैं।

महिलाओं की विशेष सहायता

ऐसी महिलाएं जो विधवा तलाकशुदा या फिर अकेले जीवन यापन कर रही है उन सभी के लिए बिना किसी झंझट की डायरेक्ट ही कई सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है जो उनके कृषि प्रोत्साहन के लिए काफी सकारात्मक है।

जमीन का होना अनिवार्य नहीं

सबसे अच्छी बात तो यह है कि बिना जमीन के मालिकाना हक के भी महिलाओं के लिए शेतकरी प्रमाण पत्र मिल सकता है हालांकि महिलाओं का कृषि गतिविधियों से जुड़ा हुआ होना जरूरी है।

ऑनलाइन महिला शेतकरी प्रमाण पत्र के आवेदन हेतु सावधानियां

महाराष्ट्र राज्य की कृषक महिलाएं जो ऑनलाइन Woman Farmer Certificate के लिए आवेदन करने जा रही है उन सभी के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान कुछ निम्न सावधानियां पर भी ध्यान देना आवश्यक होगा ताकि उनके लिए कोई समस्या ना हो सके।-

  • महिला शेतकरी प्रमाण पत्र के लिए राज्य के आधिकारिक वेबसाइट पर ही अप्लाई करना होगा ना कि किसी फर्जी वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • ऑनलाइन वेबसाइट पर प्रमाण पत्र की आवेदन प्रक्रिया से पहले केवाईसी कंफर्म जरूर करें।
  • प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए महिलाओं को अपनी सटीक जानकारी को ही ऑनलाइन दर्ज करना होगा अन्यथा थोड़ी सी चूक समस्या का कारण बन सकती है।
  • आवेदन हो जाने के बाद सही अवधि के भीतर अप्रूव हुए प्रमाण पत्र को ऑनलाइन डाउनलोड कर लेना होगा।

महिला शेतकरी प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया

ऑनलाइन माध्यम से महिला शेतकरी प्रमाणपत्र के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं तो आपके लिए हमारे द्वारा उपलब्ध करवाए गए नीचे कुछ महत्वपूर्ण चरणों को जरूर पढ़ना चाहिए जिसके बाद आपके लिए प्रमाण पत्र का आवेदन कर पाना काफी सरल होगा।-

  • सबसे पहले आपके लिए संबंधित आधिकारिक पोर्टल krishi.maharashtra.gov.in पर जाना होगा।
  • पोर्टल के होम पेज पर आधार नंबर दर्ज करते हुए महिला का नाम और अन्य आवश्यक मांगी गई जानकारी का चयन करना होगा।
  • अब सेंड ओटीपी वाले ऑप्शन पर क्लिक करते हुए अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुई ओटीपी को दर्ज करना होगा।
  • ओटीपी सत्यापन हो जाता है तो आगे बढ़ते हुए अगले चरण में आवश्यक विवरण को दर्ज करें।
  • सही जानकारी दर्ज हो जाने के बाद सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देते हैं तो इस प्रकार से आवेदन पूरा हो जाएगा।

महिला शेतकरी प्रमाणपत्र आवेदन के बाद चेक करें स्टेटस

महिला शेतकरी प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बाद अपनी सुविधा हेतु एक बार ट्रेक स्टेटस की जानकारी जरूर लेनी चाहिए ताकि पता चल सके कि यह प्रमाण पत्र अप्रूव हुआ है या नहीं। यह स्थिति जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ही लोगों करना होता है जिसके लिए कुछ स्टेप्स नीचे दिए गए हैं।-

  • महिला शेतकरी प्रमाणपत्र स्टेटस ट्रैक करने के लिए पोर्टल को ओपन करना होगा।
  • यहां पर आपके लिए पोचपावती नंबर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आवेदन के समय प्राप्त हुए नंबर को यहां पर दर्ज करें।
  • अंत में ट्रेक एप्लीकेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देते हैं तो आपके लिए प्रमाण पत्र की वर्तमान जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

⚠️ ध्यान देने वाली बात: आवेदन फाइनल सबमिट करने से पहले सभी जानकारी दोबारा जांच लें। आवेदन जमा होने के बाद उसकी पावती या Application Number सुरक्षित रखें। किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपना OTP, आधार नंबर या बैंक खाते की जानकारी साझा न करें।

आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर

विवरणजानकारी
आधिकारिक वेबसाइटhttps://krishi.maharashtra.gov.in
महिला शेतकरी प्रमाणपत्र पोर्टलhttps://uat-mahakrishi.mahaitgov.in/mahila-shetkari-service
सहायता नंबर020-26123648
अन्य सहायता नंबर020-25537865, 020-25512812
स्थानीय मददतालुका और ज़िला स्तर पर महिला शेतकरी सहाय्य अधिकारी

Woman Farmer Certificate से जुड़े सवालों के जवाब

ऑनलाइन आवेदन के बाद महिला शेतकरी प्रमाणपत्र कब तक मिलेगा?

आवेदन के बाद नगर पंचायत या ग्राम सभा की मंजूरी मिलने पर यह प्रमाण पत्र 15 दिनों के भीतर जारी कर दिया जाता है।

आवेदन अप्रूव हो जाता है तो महिला शेतकरी प्रमाणपत्र डाउनलोड कैसे करें?

आवेदन अप्रूव हो जाता है तो ऑनलाइन ही डाउनलोड सर्टिफिकेट का ऑप्शन आ जाएगा जहां से इसे आसानी के साथ प्राप्त किया जा सकता है।

महिला शेतकरी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन फीस क्या है?

महिला शेतकरी प्रमाणपत्र ऑनलाइन के लिए कोई फीस नहीं है बल्कि है सरकारी तौर पर पूरी तरह से निशुल्क है।

2 thoughts on “Mahila Shetkari Praman Patra Online Apply: महिला शेतकरी प्रमाणपत्र लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया”

Leave a Comment