महाराष्ट्र राज्य की ऐसी महिलाएं जो राज्य सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली माझी लाडकी बहिन योजना से पंजीकृत है उन सभी की जानकारी के लिए बता दें कि राज्य सरकार की तरफ से इस बार यानी अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में महिलाओं के खातों में योजना की 27वीं किस्त का हस्तांतरण शुरू किया जा चुका है।
माझी लाडकी बहिन योजना की 27वीं किस्त के अंतर्गत महिलाओं के लिए ₹1500 तक प्रदान करवाएं जाने वाले हैं जिसके लिए सरकार के द्वारा कुल 344 करोड रुपए का बजट तय किया गया है। यह किस्त केवल उन्हीं महिलाओं के लिए दी जाने वाली है जिनकी ई केवाईसी अपडेट हो चुकी है।
लाडकी बहिन ई-केवाईसी अपडेट
माझी लाडकी बहिन योजना के अंतर्गत स्पष्ट रूप रूप से यह कहा गया है कि ऐसी महिला जिनकी केवाईसी अभी तक अपडेट नहीं की गई है या फिर केवाईसी में कोई समस्या है तो ऐसी महिलाओं के लिए 27वीं किस्त का लाभ रोका जा सकता है। जिन महिलाओं के खातों में अभी तक 27वीं किस्त का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है उन सभी के लिए अपने केवाईसी स्टेटस को जरुर चेक करना चाहिए।
आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए मांझी लाडकी बहिन योजना की केवाईसी प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी देने वाले और साथ में ही ऑनलाइन स्टेटस चेक करने की विधि भी बताएंगे जो आपके लिए काफी सहूलियत जनक है।
Quick Answer: माझी लड़की बहन योजना की 27वीं किस्त महिलाओं के खातों में भेजी जा रही है। इसमें पात्र महिलाओं को ₹1500 तक की राशि DBT के जरिए मिलेगी। यह किस्त सिर्फ उन्हीं को मिलेगी जिनकी e-KYC पूरी है। किस्त आई है या नहीं, आप नीचे दिए गए तरीकों से चेक कर सकती हैं।
Ladki Bahin Yojana 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
| विभाग | Women and Child Development Department |
| योजना का नाम | Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana |
| राज्य | महाराष्ट्र |
| नए आवेदन | 2027 की शुरुआत में (संभावित) |
| लाभार्थी | योजना में पंजीकृत महिलाएं |
| किस्त संख्या | 27वीं किस्त |
| राशि | 1500 रुपए |
| कुल बजट | ₹344 करोड़ |
| भुगतान का माध्यम | DBT (सीधे बैंक खाते में) |
| KYC की प्रक्रिया | Online / Offline |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ |
माझी लाडकी बहिन योजना ई-केवाईसी हेतु जरुरी दस्तावेज
माझी लाडकी बहिन योजना की केवाईसी अपडेट करने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत आपको निम्न आवश्यक सामग्री की जरूरत पड़ेगी –
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर इत्यादि।
लाडकी बहिन योजना लाभ के लिए पात्रताएं
महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा माझी लाडकी बहिन योजना के नियम अनुसार निम्न महिलाओं को ही नियमित रूप से लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र किया गया है –
ई केवाईसी अपडेट
ऐसी महिलाएं जिनकी केवाईसी वेरीफिकेशन कंप्लीट है, केवल उन्हीं के लिए नियमित रूप से किस्त का लाभ दिया जाने वाला है। केवाईसी अधूरी होने पर किस्त रुक सकती है।
आधार लिंकिंग
महिलाओं के बैंक खाते में उनके आधार और मोबाइल नंबर लिंक होने चाहिए। इससे पैसा सही खाते में सुरक्षित तरीके से पहुंचता है।
डीबीटी सक्रिय
जिन महिलाओं के बैंक खाते की डीबीटी सक्रिय है, केवल उन्हीं तक ही किस्तों का पहुंचाया जाएगा। डीबीटी बंद होने पर राशि खाते में नहीं आ पाती।
जरुरी बात – 27वीं किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी स्टेटस के साथ बैंक खाते में लगे होल्ड या स्टॉप को भी चेक कर लें, अन्यथा किस्त खाते में फँस सकती है और पैसा पाने में दिक्कत होगी।
ई-केवाईसी के बाद ही मिलेगी अगली किस्त
जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि महाराष्ट्र राज्य सरकार के निर्देश अनुसार माझी लाडकी बहिन योजना की 27वीं किस्त का हस्तांतरण शुरू करवा दिया जा चुका है ऐसे में जिन महिलाओं की केवाईसी पहले ही अपडेट है उन सभी के लिए यह किस्त भेज दी गई है। इसके अलावा जिन महिलाओं की केवाईसी इन दिनों पूरी होती है उन सभी के लिए 27वीं किस्त का लाभ दीपावली के अवसर तक अनिवार्य रूप से प्रदान करवा दिया जाएगा।
लाडकी बहिन योजना ई-केवाईसी से जुड़े विशेष निर्देश
माझी लाडकी बहिन योजना की केवाईसी करने जा रही महिलाओं के लिए केवाईसी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी चेक कर लेनी चाहिए जो नीचे दी गई है –
- केवाईसी करने के लिए महिलाओं के बैंक खाते में उनका आधार और मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
- इस प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होने वाली ओटीपी और एसएमएस किसी दूसरे तक शेयर ना करें।
- केवाईसी सक्सेसफुल हो जाने के बाद इसका स्क्रीनशॉट सेव करना काफी जरूरी है।
- कई मामलों में महिलाओं की केवाईसी किसी भी त्रुटि व असफल हो जा रही है ऐसे में सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक स्पष्ट रूप से भरे ताकि आपके लिए इस समस्या का सामना न करना पड़े।
लाडकी बहिन ई-केवाईसी अपडेट के लिए शुल्क
माझी लाडकी बहिन योजना की केवाईसी की प्रक्रिया ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से पूरी करवाई जाती है। राज्य सरकार के नियम अनुसार लाडकी बहिन योजना की केवाईसी में किसी भी प्रकार के आधिकारिक शुल्क को लागू नहीं किया गया है बल्कि महिलाएं बिल्कुल ही फ्री में केवल अपनी बेसिक जानकारी और ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से केवाईसी अपडेट करवा सकती है।
लाडकी बहिन योजना में किस्त रुकने के प्रमुख कारण
| कारण | समाधान |
|---|---|
| e-KYC अधूरी या फेल | सही जानकारी से दोबारा KYC करें |
| आधार/मोबाइल लिंक नहीं | बैंक या आधार सेवा केंद्र पर लिंक करवाएं |
| DBT/NPCI मैपिंग समस्या | बैंक में DBT Consent Form भरें |
| खाते में होल्ड/स्टॉप | बैंक से संपर्क कर हटवाएं |
| वेरिफिकेशन लंबित | 7-15 कार्य दिवस इंतजार करें, फिर शिकायत दर्ज करें |
लाडकी बहिन योजना केवाईसी का उद्देश्य
माझी लाडकी बहिन योजना की केवाईसी अपडेट करवाई जाने का उद्देश्य केवल यही है कि ऐसी महिलाएं जो इस विशेष लाभ के लिए पूर्ण रूप से पात्र है केवल उन्हीं के लिए ही सहायता मिल सके इसके अलावा गलत तरीके से लाभ उठाने वाली अपात्र महिलाएं ऐसी योजना से निष्कासित करवाई जाए।
लाडकी बहिन योजना ई-केवाईसी अपडेट की प्रक्रिया
ऑफलाइन माध्यम से लाडकी बहिन योजना की केवाईसी अपडेट करवाने के लिए आपके नजदीकी ई-कॉमर्स सर्विस सेंटर पर जाने की आवश्यकता होगी। यहां पर आपके महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के आधार पर आपकी केवाईसी करवाई जाएगी। ऑफलाइन केवाईसी करवाने पर आपके लिए कुछ अतिरिक्त शुल्क लगा सकता है।
लाडकी बहिन ई-केवाईसी ऑनलाइन अपडेट कैसे करें?
महाराष्ट्र सरकार की माझी लाडकी बहिन योजना का लाभ लगातार पाने के लिए केवाईसी कराना जरूरी है, और इसकी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया आसान चरणों में इस प्रकार से है –
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
ऑनलाइन केवाईसी के लिए समग्र पोर्टल या फिर संबंधित वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ पर लॉगिन करना होगा। ध्यान रखें कि आप केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।

केवाईसी ऑप्शन पर क्लिक करें
यहां पर आपके लिए केवाईसी या फिर लाभार्थी वाले ऑप्शन पर क्लिक करते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। यही विकल्प आपको केवाईसी फॉर्म तक ले जाता है।
विवरण दर्ज करें
इसके बाद अपने आधार नंबर को दर्ज करते हुए कैप्चा कोड भरें। नंबर और कोड दर्ज करते समय गलती न करें।
ओटीपी वेरीफाई करें
अब आधार नंबर से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा, जिसे वेरीफाई करना होगा। ओटीपी किसी के साथ साझा न करें।
सबमिट कर दें
अगर परिवार की कोई अन्य जानकारी मांगी जाती है, तो उसे भरते हुए सबमिट कर देना होगा। सबमिट करने से पहले सभी जानकारी एक बार जांच लें।
FAQs
लाडकी बहिन योजना की ई-केवाईसी फेल हो रही है तो क्या करें?
सभी जानकारी ध्यान से जांचें, मोबाइल आधार से लिंक है यह पक्का करें, पीक ऑवर्स (सुबह/शाम) में दोबारा कोशिश करें, या CSC सेंटर जाएं।
क्या ई-केवाईसी की विंडो बंद होने पर भी स्टेटस चेक कर सकते हैं?
हां, स्टेटस चेक करना अलग प्रक्रिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर आधार नंबर या पंजीकरण क्रमांक से स्टेटस देखा जा सकता है।
लाडकी बहिन योजना में अकाउंट बंद हो जाए तो क्या करें?
अगर गलती से बंद हुआ है, तो CSC या आंगनवाड़ी सेविका से करेक्शन मॉड्यूल में सुधार करवाएं। अपात्र होने पर दोबारा शुरू नहीं होगा।
अगर महिला के पति और पिता दोनों जीवित नहीं हैं तो केवाईसी कैसे पूरी होगी?
ऐसी स्थिति में महिला को अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के साथ संबंधित मृत्यु प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज आंगनवाड़ी सेविका के पास जमा करने की प्रक्रिया का पालन करना होगा।







Jyoti gajanan tare