Jan Aadhar eKYC Update: जन आधार ई-केवाईसी अपडेट, दस्तावेज, पूरी प्रक्रिया

Mayank Soni Published on October 11, 2026
Add as a preferred
source on Google
Jan Aadhar eKYC

जन आधार ई-केवाईसी राजस्थान सरकार की जन आधार योजना का जरूरी हिस्सा है। eKYC पूरा नहीं होने पर परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी आ सकती है। इस लेख में Jan Aadhar eKYC के आसान तरीके, ओटीपी और बायोमेट्रिक से eKYC, 5 साल से छोटे बच्चों की eKYC, स्टेटस चेक करने का तरीका और आम समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गई है।

जरूरी अपडेट – जन आधार योजना के तहत हर परिवार को 10 अंकों की परिवार पहचान संख्या और हर सदस्य को 11 अंकों की व्यक्तिगत पहचान संख्या दी जाती है। eKYC पूरी होने के बाद भी परिवार को सदस्यों के नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी जांचते रहना चाहिए। किसी जानकारी में गलती होने पर योजना का लाभ अटक सकता है, इसलिए समय रहते रिकॉर्ड सही करवाएं।

Jan Aadhar eKYC परिवारों के लिए क्यों जरूरी है?

जन आधार eKYC, आधार आधारित डिजिटल सत्यापन प्रक्रिया है। इससे परिवार के मुखिया और सदस्यों की जानकारी ऑनलाइन सत्यापित होती है। सरकार इसके जरिए यह पक्का करती है कि योजनाओं का लाभ सही और पात्र परिवार तक पहुंचे। यह प्रक्रिया लगातार चलती रहती है और इसकी कोई अंतिम तिथि लागू नहीं है।

Jan Aadhar eKYC के लिए जरूरी विवरण

योजना का नामजन आधार योजना (Ja Aadhar Yojana)
राज्यराजस्थान
उद्देश्यपहचान सत्यापन
eKYC जरूरीपात्र सदस्यों के लिए
आवेदन शुल्कनिःशुल्क
ऑनलाइन तरीकाSSO ID
ऑफिसियल पोर्टलhttps://janaadhaar.rajasthan.gov.in/
हेल्पलाइन181

जन आधार कार्ड का उद्देश्य क्या है?

जन आधार राजस्थान के परिवारों को एक विशिष्ट पहचान देता है। यह “एक नंबर, एक कार्ड, एक पहचान” के सिद्धांत पर काम करता है। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे परिवारों तक पहुंचाना और उन्हें सरकारी गतिविधियों से जोड़ना है।

जन आधार ई-केवाईसी के लिए जरूरी दस्तावेज

eKYC शुरू करने से पहले ये जरूरी चीजें तैयार रखें, ताकि प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके:

  • परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
  • आधार से लिंक सक्रिय मोबाइल नंबर
  • जन आधार नंबर (10 अंकों की परिवार आईडी)
  • 5 साल से छोटे बच्चे के लिए जन्म प्रमाण पत्र, यदि आधार नहीं बना है
  • पासपोर्ट साइज फोटो

जन आधार ई-केवाईसी के लिए कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं?

तरीकाकहाँ से होगाक्या चाहिए
ओटीपी (OTP)राजस्थान SSO पोर्टलआधार से लिंक मोबाइल
बायोमेट्रिकई-मित्र केंद्र / CSCआधार कार्ड, फिंगरप्रिंट
जन्म प्रमाण पत्र आधारितई-मित्र केंद्रजन्म प्रमाण पत्र, फोटो (5 साल से छोटे बच्चे)

तीनों में से कोई भी तरीका चुन सकते हैं, नतीजा एक ही रहता है: सदस्य की जन आधार eKYC पूरी हो जाती है। एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्य अपनी सुविधा से अलग-अलग तरीका अपना सकते हैं। पोर्टल पर eKYC निशुल्क है, जबकि ई-मित्र केंद्र पर सामान्य सेवा शुल्क लग सकता है।

जन आधार ई-केवाईसी के लिए शुल्क

राजस्थान SSO पोर्टल से eKYC करने पर कोई शुल्क नहीं लगता। यह पूरी तरह निशुल्क है। ई-मित्र या कॉमन सर्विस सेंटर से करवाने पर सामान्य सेवा शुल्क लग सकता है। शुल्क देने से पहले रसीद जरूर मांगें।

Jan Aadhar eKYC Online कैसे करें? (Step by Step)

अगर आपके पास स्मार्टफोन या कंप्यूटर है, तो जन आधार eKYC आप घर बैठे खुद कर सकते हैं। इसके लिए बस इन स्टेप्स को एक-एक करके फॉलो करें:

  • अपने ब्राउज़र में राजस्थान SSO पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) खोलें और अपनी आईडी से लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद डैशबोर्ड में दिख रहे जन आधार के आइकन पर क्लिक करें।
  • खुलने वाले होम पेज पर फैमिली केवाईसी का विकल्प चुनें और आगे बढ़ें।
  • अपना 10 अंकों का जन आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर सही-सही दर्ज करें।
  • Search पर क्लिक करते ही परिवार के सभी सदस्यों की सूची स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • सूची में से जिस सदस्य की eKYC करनी है, उसे ध्यान से चुनें।
  • अपनी सुविधा के अनुसार eKYC का प्रकार OTP या बायोमेट्रिक में से चुनें।
  • OTP चुनने पर आधार से लिंक मोबाइल पर आया 6 अंकों का OTP डालकर सत्यापित करें।
  • सत्यापन सफल होते ही उस सदस्य की eKYC सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।

ई-मित्र केंद्र से बायोमेट्रिक eKYC कैसे करें? (Offline Process)

अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा नहीं है, तो OTP नहीं आएगा। ऐसे में ई-मित्र केंद्र से बायोमेट्रिक eKYC करवाना सबसे आसान रास्ता है:

  • सबसे पहले अपने गांव या मोहल्ले के पास वाले ई-मित्र केंद्र या CSC पर पहुंचें।
  • जाते समय असली आधार कार्ड साथ रखें। जन आधार नंबर भी याद हो या कागज पर लिखा हो, तो काम जल्दी निपट जाएगा।
  • काउंटर पर बैठे ऑपरेटर से कहें कि आपको जन आधार की eKYC करानी है।
  • ऑपरेटर आपको फिंगरप्रिंट मशीन पर उंगली रखने को कहेगा। उंगली साफ और सूखी रखें, ताकि स्कैन एक बार में हो जाए।
  • स्कैन सही होते ही eKYC हो जाएगी। ऑपरेटर से रसीद या कन्फर्मेशन जरूर मांग लें और संभालकर रखें।

5 साल से छोटे बच्चों की eKYC कैसे होगी?

जिस बच्चे का आधार नहीं बना है, उसकी eKYC जन्म प्रमाण पत्र से हो सकती है। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र और बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो ई-मित्र केंद्र पर देनी होती है। परिवार के मुखिया के साथ 5 साल या उससे ऊपर के सभी सदस्यों की eKYC करवाना जरूरी है।

Jan Aadhar eKYC में आने वाली समस्याएं और समाधान

समस्याकारणसमाधान
OTP नहीं आ रहामोबाइल आधार से लिंक नहींई-मित्र पर बायोमेट्रिक eKYC करें
बायोमेट्रिक फेलफिंगरप्रिंट मैच नहीं हुआदोबारा स्कैन करें
सदस्य सूची में नाम नहींजन आधार में नाम दर्ज नहींई-मित्र पर नाम जुड़वाएं
eKYC पेंडिंगअपडेट में समयकुछ दिन बाद दोबारा जांचें

अगर आधार में पुराना मोबाइल नंबर दर्ज है, तो OTP वाली eKYC नहीं होगी। ऐसे में बायोमेट्रिक का सहारा लें और बाद में आधार केंद्र पर नंबर अपडेट करवा लें। फिर भी समाधान न मिले, तो राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पर संपर्क करें।

Jan Aadhar eKYC Status कैसे चेक करें? (Online Process)

eKYC करवाने के बाद यह देख लेना अच्छा रहता है कि वह सही से अपडेट हुई या नहीं। स्टेटस चेक करना बहुत आसान है:

  • आपको sso.rajasthan.gov.in पोर्टल खोल लेना है, अपनी SSO आईडी से लॉगिन करें और जन आधार वाले सेक्शन में चले जाएं।
  • यहां अपना जन आधार नंबर डालें। परिवार की पूरी जानकारी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • अब नीचे सदस्यों की सूची देखें। हर नाम के आगे बताया गया होगा कि उसकी eKYC हो चुकी है या अभी बाकी है।
  • अगर किसी सदस्य के आगे “Pending” लिखा दिखे, तो उसकी eKYC फिर से कर लें। बार-बार दिक्कत आए, तो ई-मित्र केंद्र जाकर पता करवा लें।

Jan Aadhar eKYC से जुड़े प्रमुख सवाल – FAQs

जन आधार eKYC की अंतिम तिथि क्या है?

यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, इसलिए कोई अंतिम तिथि तय नहीं है।

क्या मोबाइल से अपने परिवार की eKYC खुद हो सकती है?

हां, आधार से लिंक मोबाइल हो तो SSO पोर्टल पर OTP से घर बैठे eKYC हो सकती है।

जन आधार कार्ड में मुखिया किसे माना जाता है?

आमतौर पर जन आधार कार्ड में परिवार की महिला के लिए मुखिया माना जाता है।

1 thought on “Jan Aadhar eKYC Update: जन आधार ई-केवाईसी अपडेट, दस्तावेज, पूरी प्रक्रिया”

Leave a Comment