Aadhaar Card Name Change Rules 2026: नए नियम, दस्तावेज़ और ऑनलाइन प्रक्रिया

Mayank Soni Published on October 31, 2026
Add as a preferred
source on Google
Aadhaar Card Name Change Rules

आधार कार्ड में नाम को बदलवाने के लिए अब यूआइडीएआइ (UIDAI) ने कुछ नए नियम लागू किए हैं। दरअसल यूआइडीएआइ यानी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की तरफ से जो नए नियम अब बनाए गए हैं इनके अनुसार ही आप अपने नाम में बदलाव कर सकते हैं।

इसके तहत इसी साल भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर की प्रक्रिया को लागू किया है। इसलिए आप सबको इसके द्वारा बनाए गए नियमों के मुताबिक ही अपने नाम में बदलाव करना होगा।

पर अगर आपको इन सभी नियमों के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है तो इसमें हमारा यह लेख आपकी मदद कर सकता है। आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको यह बताएंगे कि यूआइडीएआइ की तरफ से आधार कार्ड में लिखे नाम में सुधार करने के क्या नियम लाए गए हैं।

Aadhaar Card Name Change Rules की जानकारी

भारतीय विशिष्ट प्राधिकरण की तरफ से इसी साल 18 सितंबर को एक एसओपी यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को जारी किया गया है। अब देशवासियों को इन सारे लागू नियमों का पालन करते हुए ही अपने आधार कार्ड में लिखे हुए नाम को चेंज करवाना पड़ेगा।

जारी नियमों के अनुसार नाम को अपडेट करने के लिए 75 रुपए का शुल्क जमा करना पड़ सकता है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति अपना पूरा नाम बदलना चाहता है तो ऐसे में इसे राजपत्र (Gazette) अधिसूचना के साथ-साथ अहम कागज़ात को जमा करना पड़ सकता है।

Quick Answer: आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा, यह काम ऑनलाइन नहीं होता। इसमें ₹75 शुल्क लगेगा और पहचान पत्र जैसे दस्तावेज देने होंगे। आधार में नाम केवल 2 बार ही बदला जा सकता है। पूरी प्रक्रिया नीचे दिए गए स्टेप्स में देख सकते हैं।

आधार कार्ड में नाम सुधार बनाम कानूनी नाम परिवर्तन

पहलूआधार नाम में सुधारवैध नाम बदलना
उद्देश्यगलतियों या त्रुटियों को ठीक करनाकानूनी पहचान बदलना
सबूतमानक पहचान प्रमाणराजपत्र या कानूनी प्रमाण
अनुमोदनअपेक्षाकृत आसानसख्त जांच
प्रक्रियासामान्य अपडेटविशेष प्रक्रिया

आधार कार्ड में नाम को बदलने हेतु महत्वपूर्ण रूल

भारतीय विशिष्ट प्राधिकरण ने आधार कार्ड में नाम को बदलने के लिए जो अलग-अलग नियम निर्धारित किए हैं इनकी जानकारी निम्न दी गई है –

नाम की स्पेलिंग में सुधार

यदि आपके नाम की अंग्रेजी स्पेलिंग में कोई मामूली सी गलती है और इससे आपकी पहचान में कोई बदलाव नहीं होता है तो इस बदलाव को छोटे सुधार की श्रेणी में रखा गया है। मान लीजिए अगर आपको अपने दस्तावेजों के अनुसार अपने नाम की स्पेलिंग को सही करवाना है तो इसके लिए आपको अपना पहचान पत्र देना होगा।

नाम में बदलाव अथवा सरनेम जोड़ना

अपने नाम के आगे या फिर बीच में कोई हिस्सा अगर आपको जोड़ना है या फिर अपने बीच के नाम (Middle Name) को हटाना या सरनेम को बदलना है तो तब इस सामान्य बदलाव हेतु पहचान पत्र की जरूरत पड़ेगी।

शादी अथवा तलाक के बाद सरनेम को बदलना

महिलाओं की शादी होने के बाद इनके सरनेम में बदलाव होता है। इसके अलावा जिन महिलाओं की तलाक हो जाती है तो तब भी इन्हें अपने नाम में सुधार करवाना बेहद आवश्यक हो जाता है। इसके लिए जरूरी है कि महिला शपथ पत्र, पहचान प्रमाण पत्र, शादी अथवा तलाक का प्रमाण जमा करे।

पूरे नाम को बदलना

यदि कोई व्यक्ति अपने पहले नाम या फिर अपने पूरे नाम में बड़ा बदलाव करना चाहता है तो यह सामान्य सुधार से थोड़ा अलग मामला होता है। तो तब आपको राजपत्र (Gazette) अधिसूचना और अन्य कागजात देने पड़ेंगें।

आधार कार्ड में नाम को बदलवाने हेतु दस्तावेज

आधार कार्ड में अगर आपको अपना नाम बदलना है तो तब आपको निम्नलिखित बताए गए दस्तावेज अनिवार्य रूप से जमा करने होंगे –

  • पहचान पत्र
  • शादी का प्रमाण पत्र विवाह के बाद
  • तलाक होने पर इसका प्रमाण पत्र
  • शपथ पत्र
  • अनुलग्नक-बी यदि डाटा ऑपरेटर ने गलती की है

आधार कार्ड में नाम अपडेट करने की फीस

सेवाशुल्कआवेदन का तरीका
नाम या अन्य जनसांख्यिकीय अपडेट₹75आधार केंद्र
बायोमेट्रिक अपडेट₹125आधार केंद्र
आधार केंद्र पर दस्तावेज अपडेट₹75आधार केंद्र
myAadhaar पर दस्तावेज अपडेटमुफ्त14 जून 2027 तक, सुविधा उपलब्ध होने पर

आधार कार्ड में कितनी बार बदल सकते हैं नाम

ध्यान रहे कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से यह रूल बनाया गया है कि आप अपने नाम को केवल 2 बार ही चेंज कर सकते हैं।

लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में व्यक्ति अपने नाम को तीसरी बार बदल सकता है। इसके लिए आपको वैध दस्तावेजों के साथ अपने नाम में बदलाव करने का अनुरोध दर्ज करना होगा।

आधार कार्ड में नाम अपडेट कैसे करें?

आपको अपने आधार कार्ड में नाम बदलवाने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना होगा –

  • सबसे पहले आपको यह निश्चित करना है कि आपको अपने आधार कार्ड के नाम में क्या सुधार करवाना है।
  • इसके बाद आप अपनी श्रेणी के तहत सभी सहायक दस्तावेजों को तैयार करें।
  • अब आगे आपको यूआइडीएआइ की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाकर आधार सेवा केंद्र में अपनी अपॉइंटमेंट को बुक कर लेना है।
  • यदि आप अपॉइंटमेंट बुक नहीं करना चाहते तो आप सीधा अपने क्षेत्र के आधार सेवा केंद्र जा सकते हैं।
  • संबंधित आधार सेवा केंद्र के अधिकारी के पास जाकर जरूरी सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करें।
  • जो 75 रुपए का शुल्क आप पर लागू किया गया है इसका भुगतान करें।
  • अब जो आपको रसीद मिलेगी इसे अपने पास आपको सुरक्षित रख लेना है।

FAQs

मैं अपने आधार कार्ड में लिखे नाम में बदलाव ऑनलाइन कर सकता हूं?

जी नहीं, आप इसके लिए अपने क्षेत्र के संबंधित आधार सेवा केंद्र जा सकते हैं।

क्या महिलाएं शादी के बाद आधार कार्ड में अपना सरनेम बदल सकती हैं?

हां विवाह के बाद महिलाएं आधार कार्ड में अपना सरनेम बदलने के लिए आवेदन दे सकतीं हैं।

समस्या आने पर किस हेल्पलाइन नंबर से मदद लेनी चाहिए?

इसके लिए आपको 1947 हेल्पलाइन नंबर से मदद लेनी चाहिए।

Leave a Comment